Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2026
in विश्व
A A
A-10 Thunderbolt II
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन/तेहरान: ईरान के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से युद्ध लड़ रही अमेरिकी सेना के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भारी साबित हुआ। ईरानी सुरक्षा बलों ने इस दिन अमेरिका के दो मिलिट्री जेट को मार गिराया। सबसे पहले ईरान ने अमेरिका के F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को निशाना बनाया। इसके कुछ घंटे बाद खबर आई कि फारस की खाड़ी के ऊपर अमेरिका का A-10 थंडरबोल्ट II हमला करने वाला विमान भी शिकार बन गया।

A-10 थंडरबोल्ट को उस समय निशाना बनाया गया जब अमेरिकी बचाव दल F-15 के दूसरे क्रू मेंबर का पता लगाने के लिए तेजी से जुटे हुए थे, जिसे ईरानी सेना ने मार गिराया था। 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से यह पहली बार था, जब अमेरिका को अपने A-10 थंडरबोल्ट विमान का नुकसान उठाना पड़ा है।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

F-35 से भी खास है A-10 जेट
A-10 थंडरबोल्ट II कोई साधारण जेट नहीं है। इसे शीतयुद्ध के दौर में 1976 में अमेरिकी एयर फोर्स में शामिल किया गया था। इस विमान को टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और जमीनी सेना को निशाना बनाने वाले क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) मिशनों के लिए डिजाइन किया गया था। इन मिशनों के लिए इसे F-35 स्टील्थ जेट से भी ज्यादा काम का माना जाता है।

A-10 थंडरबोल्ट II की खासियत

  • A-10 की सबसे खास बात जनरल इलेक्ट्रिक की GAI-8 30mm रोटरी तोप है।
  • इसकी नाक पर लगी यह गैटलिंग बंदूक अपनी तरह का अनोखा हथियार है। इसकी सात बैरल से प्रति सेकंड 65 राउंड फायर होते हैं।
  • A-10 ने पहली बार 10 मई 1972 को अपनी उड़ान भरी थी, जब वियतनाम युद्ध अपने आखिरी चरण में था।
  • A-10 का मजबूत डिजाइन इसे युद्ध के दौरान होने वाले भारी नुकसान को झेलने में सक्षम बनाता है। इसमें टाइटेनियम से बना कॉकपिट है।
  • यह कवच-भेदी और उच्च विस्फोटक गोला बारूद के सीधे हमलों को भी झेल सकता है।
  • यह कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और लंबे समय तक हवा में मंडरा सकता है।

युद्धक टैंकों का किलर
कम ऊंचाई पर उड़ना, धीमी गति से चलने की विशेषता, हवा से जमीन पर सटीक निशाना लगाने की जबरदस्त क्षमता इसे सैनिकों की सुरक्षा के लिए एक बेहद असरदार मंच बनाती है। यह प्रति मिनट 3900 राउंड तक फायर कर सकता है। जबरदस्त सटीकता के साथ यह लगभग 4000 फीट की दूरी से मुख्य युद्धक टैंकों को तबाह कर सकता है।

ईरान युद्ध में दिखाई काबिलयत
अमेरिकी एयर फोर्स ने लंबे समय से A-10 को सेवा से मुक्त करने की योजना बनाई थी। हालांकि, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में इसकी तैनाती ने विशेषज्ञों को इसके बचाव में आने के लिए प्रेरित किया है। यह कम ऊंचाई और धीमी गति पर उड़ते हुए लंबे समय तक हवा में रह सकता है। इसकी यही खासियत इसे समुद्री उपयोग के लिए इसे एकदम सही बनाती है। यह उन नावों का पता लगाने और उनका पीछा करने में मदद करता है, जिनका इस्तेमाल ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए करता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vladimir Putin's Foreign Minister S. Jaishankar

जयशंकर से मिलने को पुतिन ने तोड़ी परंपरा!

December 28, 2023
Jhandewala Devi temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई विधिवत गणपति प्रतिमा विसर्जन

September 17, 2024
cm yogi

अयोध्या से सीएम योगी की हुंकार, बोले- बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब खात्मे की बारी !

May 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.