Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 7, 2026
in राज्य
A A
safari in corbett national park
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रामनगर: प्रसिद्ध वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क अब पर्यटकों की कमी से जूझता नजर आ रहा है. हर साल लाखों सैलानियों से गुलजार रहने वाला कॉर्बेट इस वित्तीय वर्ष में अपेक्षा से कम भीड़ और घटे राजस्व के चलते चर्चाओं में है.

जंगल की सैर, टाइगर साइटिंग और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस बार आंकड़े चौंकाने वाले हैं. इस वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले कॉर्बेट पार्क में 58 हजार कम पर्यटक आए. ऐसे में पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट पार्क की कमाई भी घटी है.

इन्हें भी पढ़े

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
CM Samrat Chaudhary

सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

October 10, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
himanta sarma

असम के सीएम हिमंता सरमा ने हरिद्वार में पितरों का किया तर्पण!

October 10, 2026
Load More

कॉर्बेट पार्क प्रशासन के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 4,00,946 पर्यटक ही कॉर्बेट पहुंचे, जिनमें 3,89,997 भारतीय और 10,949 विदेशी पर्यटक शामिल हैं. पर्यटन से होने वाली कमाई भी इस बार घटकर 27 करोड़ 75 लाख 28 हजार रुपए रह गई.
पर्यटकों की संख्या में गिरावट: अगर पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो तब 4,59,395 पर्यटक कॉर्बेट पार्क का दीदार करने पहुंचे थे. यानी इस बार करीब 58 हजार से ज्यादा पर्यटक कम आए. इससे साफ है कि इसका सीधा असर कॉर्बेट पार्क के राजस्व पर भी पड़ा है.

कॉर्बेट में जंगल सफारी
आखिर क्यों घट रही है कॉर्बेट की रौनक? इस सवाल पर वन्यजीव विशेषज्ञों और नेचर गाइड्स ने कई वजहें सामने रखी है. वरिष्ठ नेचर गाइड संजय छिमवाल की मानें तो बढ़ी हुई सफारी फीस ने मध्यम वर्ग के पर्यटकों की जेब पर असर डाला है. अब लोग घूमने से पहले बजट को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं और महंगे विकल्पों से बच रहे हैं.

वहीं, ऑनलाइन बुकिंग की दिक्कतें भी पर्यटकों को निराश कर रही हैं. खासतौर पर ढिकाला जैसे लोकप्रिय जोन में समय पर बुकिंग नहीं मिलने से लोग दूसरे विकल्प तलाशने लगते हैं. इधर, कॉर्बेट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे नए पर्यटन जोन भी बड़ी वजह बन रहे हैं.

सीताबनी और फाटो जैसे क्षेत्रों में बेहतर टाइगर साइटिंग, आसान बुकिंग और नाइट स्टे की सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इन जगहों का बढ़ता प्रचार भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. दूसरी ओर ट्रैवल एजेंटों की रणनीति भी तस्वीर बदल रही है.

वन्यजीव प्रेमी राजेश भट्ट का कहना है कि कई एजेंट कॉर्बेट के नाम पर पैकेज बेचते हैं, लेकिन पर्यटकों को कम शुल्क वाले वैकल्पिक जोनों में भेजते हैं. जहां उनका मुनाफा ज्यादा होता है. मुख्य जोनों में सीमित वाहनों की एंट्री और जटिल बुकिंग प्रक्रिया के मुकाबले अन्य क्षेत्रों में आसानी से एंट्री मिलना भी एक बड़ा कारण बन रहा है.

वे मानते हैं कि सिर्फ फीस बढ़ना ही समस्या नहीं है, असली चुनौती है, बेहतर मैनेजमेंट, पारदर्शी बुकिंग सिस्टम और सभी पर्यटन जोनों के बीच संतुलन बनाना. अगर समय रहते इन पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले सालों में कॉर्बेट का पारंपरिक पर्यटन ढांचा और कमजोर हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

परिवर्तनशील विश्व में भारत का बढ़ता वर्चस्व

November 22, 2022
MP Assembly

230 सदस्यी MP विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करने में निभाएंगे ये बड़े मुद्दे अहम भूमिका

October 10, 2023
जनजाति समाज

‘धरतीपुत्र’ जनजाति समाज का भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान

November 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी
  • आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?
  • सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.