Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रुपये के मुकाबले डॉलर मजबूत होने और महंगे सोने से भले ही आम आदमी को झटका लगा हो. लेक‍िन इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) को फायदा हुआ है. जी हां, बीता फाइनेंश‍ियल ईयर 2025-26 र‍िजर्व बैंक की इनकम के लिहाज से बेहद शानदार रहा है. इस दौरान आरबीआई (RBI) की कुल आमदनी 26 प्रतिशत बढ़कर 4.3 लाख करोड़ के पार पहुंच गई. प‍िछले फाइनेंश‍ियल ईयर में कमाई का यह आंकड़ा 3.4 लाख करोड़ रुपये था. आरबीआई (RBI) को हुई बंपर कमाई का सबसे बड़ा फायदा केंद्र सरकार को होने जा रहा है. आरबीआई के आंकड़े को देखकर एक बार तो डोनाल्‍ड ट्रंप भी माथा पकड़ लेंगे.

दरअसल, रिजर्व बैंक सरकार को करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड सरप्लस (ड‍िव‍िडेंड) ट्रांसफर करने जा रहा है. आरबीआई (RBI) की छप्परफाड़ कमाई के पीछे डॉलर इन्‍वेस्‍टमेंट पर मिला बेहतरीन रिटर्न, विदेशी करेंसी मार्केट में सही समय पर किया गया हस्तक्षेप और घरेलू बॉन्ड से हुई आमदनी अहम वजह रहे. रिजर्व बैंक (RBI) की बंपर डिजिटल छलांग में सबसे बड़ा योगदान विदेशी सोर्स का रहा. विदेशी निवेश और असेट्स से होने वाली आरबीआई (RBI) की आमदनी 26.6 प्रतिशत बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

इन्हें भी पढ़े

RBI की तिजोरी में भारी इजाफा! एक साल में खजाना बढ़कर हुआ 91.97 लाख करोड़

May 30, 2026
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
LIC

ये हैं LIC की 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी, 45 रुपए से बना सकते हैं 25 लाख का फंड

May 29, 2026
NEET

NEET पेपर लीक कैसे हुआ इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

May 29, 2026
Load More

आरबीआई को 1.7 लाख करोड़ का सीधा एक्सचेंज गेन

फॉरेन करेंसी मार्केट में क‍िये गए कामकाज और डॉलर की खरीद-बिक्री से र‍िजर्व बैंक को 1.7 लाख करोड़ रुपये का सीधा एक्सचेंज गेन (प्रॉफ‍िट) हुआ. दरअसल, आरबीआई (RBI) ने डॉलर को उस कीमत से कहीं अधिक दाम पर बेचा, जिस कीमत पर उसने इन्हें खरीदा था. इसके अलावा, ग्‍लोबल लेवल पर बढ़ी ब्याज दर, अमेरिकी सरकारी बॉन्डों पर मिलने वाले रिटर्न के चलते विदेशी मुद्रा संपत्तियों पर आरबीआई का यील्ड (रिटर्न) 5.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.4 प्रतिशत हो गया.

घरेलू मोर्चे पर भी भर गई आरबीआई की झोली

विदेशी कमाई के साथ देश के अंदर यानी घरेलू मोर्चे पर भी आरबीआई की झोली जमकर भरी है. आरबीआई (RBI) ने इस दौरान रुपया सिक्योरिटीज पर ब्याज के रूप में 1.2 लाख करोड़ रुपये कमाए. यह पिछले साल के मुकाबले 37.7 प्रतिशत का इजाफा द‍िखाता है. बाजार में नकदी की स्थिति संभालने और मार्केट ऑपरेशंस को सपोर्ट देने के लिए आरबीआई (RBI) ने बड़े पैमाने पर सरकारी सिक्योरिटीज की खरीदारी की. इससे घरेलू सरकारी सिक्योरिटीज की होल्डिंग 44.9 प्रतिशत बढ़कर 22.6 लाख करोड़ पर पहुंच गई.

92 लाख करोड़ पर पहुंची र‍िजर्व बैंक की बैलेंस शीट

शानदार प्रदर्शन के दम पर आरबीआई की बैलेंस शीट 20.6 प्रतिशत बढ़कर करीब 92 लाख करोड़ हो गई. ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमत बढ़ने के कारण आरबीआई की गोल्‍ड होल्‍ड‍िंग (Gold Holdings) की वैल्यू 63.8 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख करोड़ हो गई. इसके अलावा, प्रमुख ग्‍लोबल करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपये में आई गिरावट ने भी आरबीआई की विदेशी संपत्तियों की घरेलू कीमत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. इससे करेंसी और गोल्ड रीवैल्यूएशन अकाउंट 8.7 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 21.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘एक देश, एक चुनाव’ से देश में होंगे बड़े बदलाव

March 16, 2024

जंगल फॉर पोलखोल

January 23, 2024
s 400 sudarshan

पाकिस्तान को करारा जवाब…S-400 सुदर्शन…ड्रोन-मिसाइल से पलटवार !

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़
  • आखिर इतनी कम बारिश में कैसे साफ हो गई दिल्ली की हवा?
  • अब TV पर हर घंटे सिर्फ 12 मिनट विज्ञापन, दिल्ली HC ने नियम रखा बरकरार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.