Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

आंतों में जलन, किडनी स्टोन, डाइजेशन प्रॉब्लम से बचने के लिए 7 सब्जियां कच्ची न खाएं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
fatty liver
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सब्जियों के पौष्टिक तत्वों का पूरा लाभ उठाने के लिए यह जानना जरूरी है कि किन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए। साथ ही इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि सब्जियों को पकाने का तरीका गट हेल्थ और इम्यूनिटी को कैसे प्रभावित करता है। इससे आप हेल्दी डाइट का चुनाव कर सकते हैं।

कौन सी सब्जियां कच्ची न खाएं

इन्हें भी पढ़े

constipation

2 दिन तक पेट साफ न होने को समझते हैं नॉर्मल? जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत

October 16, 2026
drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
Load More

सभी सब्जियों को कच्चा खाना सही नहीं होता। कुछ सब्जियों में प्राकृतिक विषाक्त पदार्थ, पोषक तत्वों के विरोधी तत्व या ऐसे कंपाउंड होते हैं जो सब्जी को पकाने से निष्क्रिय हो जाते हैं। निम्नलिखित सब्जियों को कच्चा खाना हानिकारक हो सकता है-

ब्रोकोली-फूलगोभी-पत्तागोभी- ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में गोइट्रोजेन होते हैं, जो कच्चे रूप में अधिक मात्रा में सेवन करने पर थायरॉइड ग्रंथि के कार्य में बाधा डाल सकते हैं, खासकर आयोडीन की कमी वाले व्यक्तियों में। पकाने से इन कंपाउंड्स की मात्रा काफी हद तक कम हो जाती है।

बैंगन- बैंगन में सोलानिन नामक एक प्राकृतिक विषैला पदार्थ होता है, जो कच्चा खाने पर आंतों में जलन पैदा कर सकता है।

मशरूम- मशरूम को भी पकाकर खाना ही बेहतर है। इनमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है और कच्चे रूप में ये हल्के विषैले भी हो सकते हैं।

पालक और चुकंदर- पालक और चुकंदर के पत्ते पौष्टिक होते हैं, लेकिन इनमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम को बांधकर किडनी में स्टोन का कारण बन सकते हैं, खासकर जब इन्हें अधिक मात्रा में कच्चा खाया जाए।

कच्ची सब्जियों का गट हेल्थ और इम्यूनिटी पर असर

कच्ची सब्जियां फाइबर, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये फायदेमंद तो होती हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये गट हेल्थ और इम्यूनिटी पर विपरीत असर डाल सकती हैं। जिन लोगों की आंतें संवेदनशील होती हैं, जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्या है या जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें अधिक मात्रा में कच्ची सब्जियां खाने से पेट फूलना, गैस और बेचैनी जैसी तकलीफ हो सकती है।

कच्ची सब्जियों में मौजूद कुछ पोषक तत्व, जैसे लेक्टिन और ऑक्सलेट, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। समय के साथ यह पोषण की स्थिति और इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।

ठीक से न धोई गई कच्ची सब्जियों में ई. कोलाई या साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। सब्जियों को पकाकर खाने से डाइजेशन सुधरता, इन्फेक्शन से बचाव होता है सब्जियों की पौष्टिकता बनी रहती है।

कच्ची सब्जियां इम्यून सिस्टम के लिए पूरी तरह हानिकारक नहीं हैं। अगर इन्हें अच्छी तरह पचाया जाए, तो ये विटामिन सी, पॉलीफेनॉल और एंजाइम का बेहतरीन स्त्रोत हो सकती हैं और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती हैं। लेकिन हर व्यक्ति का डाइजेशन अच्छा नहीं होता, कई लोगों को कच्ची सब्जियां खाने से तकलीफ होती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Iran cybertruck

ईरान ने बनाया ‘समुद्र का साइबरट्रक’, अमेरिका के लिए खतरे की घंटी!

February 22, 2024
pawandeep rajan

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल !

May 5, 2025
Tejashwi and Nitish

बिहार चुनाव 2025: पहला चरण ही तय करेगा तेज, तेजस्वी और नीतीश के दो डिप्टी की किस्मत !

November 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.