Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अक्षय तृतीया पर कल खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा शुभारंभ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2026
in राज्य
A A
gangotri and yamunotri
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया है. रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. इसके साथ ही इस साल की यात्रा शुरू हो जाएगी.

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तैयारी आज से शुरू हो गई है. आर्मी बैंड की धुनों और पारंपरिक ढोल-दमांऊ की थाप के बीच मां गंगा की उत्सव विग्रह डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखिमठ) से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
bjp

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

October 9, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
Load More

19 अप्रैल, अक्षय तृतीया को विशेष पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. ये कपाट अगले छह माह तक खुले रहेंगे.

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल ही खुलेंगे. माता यमुना की डोली कल सुबह खरसाली से प्रस्थान करेगी, जिसके बाद सुबह 8:45 बजे से 12:00 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में धाम के कपाट खोले जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से यात्रियों को किया रवाना

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ किया. उन्होंने देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों के लिए लगाए गए मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण भी किया.

श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मिक ऊर्जा का जरिया है, जिसे सरकार सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.’

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत

चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को पहले ही दिन 2,713 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन काउंटरों पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया. पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

स्वास्थ्य और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

सरकार ने इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान दिया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, केदारनाथ में अस्पताल तैयार है और बद्रीनाथ में भी 50 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा. संवेदनशील मार्गों पर यात्रियों की मदद के लिए शटल सेवा, हेल्पलाइन और एलईडी स्क्रीन के जरिए सूचना देने के इंतजाम किए गए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Modi is working to save Adani

देश की जनता को लूटने वाले अडानी को बचाने का काम कर रहे हैं मोदी

February 27, 2023
woman pm modi

पंचायत स्तर पर आरक्षण के 3 दशक, किस हद तक सशक्त हुईं महिलाएं?

September 24, 2023
ragging in schools

स्कूलों में रैगिंग संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कोर्ट हुआ सख्त

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.