नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन भारतीय राजनीति के लिए अहम साबित हुआ. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया और कहा कि वह AAP की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया. राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के 7 अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी आप का साथ छोड़ा और बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.
इसके अनुसार, राघव चड्ढा ने दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ आप का बीजेपी में विलय करा दिया है. राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से 2/3 से अधिक इस मामले में हमारे साथ हैं. इस बड़ी राजनीतिक हलचल पर हमारी नजर बनी हुई है और इस खबर पर पल- पल की अपडेट के लिए आप हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
चड्ढा पर मनिष सिसोदिया का निशाना
राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर आप नेता मनिष सिसोदिया ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि तीन दिन से गुजरात में हूं, जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे खतरे और बीजेपी की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया. जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है.
लड्डू खिलाकर नितिन नवीन ने किया चड्ढा का स्वागत
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत अन्य 7 राज्यसभा सांसदों का पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान नितिन नवीन ने लड्डू खिलाकर इन सभी नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया.







