नई दिल्ली : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा और ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. ज्योतिष के मुताबिक, 2 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट मंगल ग्रह का उदय होने जा रहा है. जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब चला जाता है और उसकी शक्ति कमजोर मानी जाती है, इसे अस्त होना कहते हैं. लेकिन, जब वही ग्रह सूर्य से दूर जाकर दोबारा दिखाई देने लगता है और प्रभावी हो जाता है, तो उसे उदय कहा जाता है.
ऐसे में 2 मई को मंगल के उदय होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.
मेष राशि: मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसका उदय आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. सेहत में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है.
सिंह राशि: इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. प्रमोशन या आय बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं.
तुला राशि: आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए अच्छा रह सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा.
वृश्चिक राशि: मंगल उदय से आपको पुराने विवादों से राहत मिल सकती है. मन शांत रहेगा. प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.
मकर राशि: जो लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनके लिए राहत भरा समय शुरू हो सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सेहत में भी सुधार होगा.






