Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मस्जिद निकली अवैध! तहसीलदार की पैमाइश में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 1, 2026
in राज्य
A A
masjid
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ में कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में राजस्व विभाग ने मौके पर पैमाइश की। तहसीलदार न्यायालय ने कब्जे में बनी मस्जिद को हटाने के आदेश दिए हैं, जिसके खिलाफ मस्जिद कमेटी ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दायर की है। प्रशासन ने मौके पर पैमाइश कर अवैध निर्माण की पुष्टि की है।

गांव कसेरुआ में कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर विवादित भूमि की पैमाइश कराई। इस दौरान नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, कानूनगो और लेखपालों की टीम भी मौजूद रही।

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

पैमाइश के दौरान पाया गया कि गाटा संख्या 409 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, लेकिन इस भूमि पर एक मस्जिद और तीन मकान बने हुए हैं। इसके अलावा गाटा संख्या 410, जो खाद के गड्ढे की भूमि है, उस पर करीब 600 वर्गमीटर क्षेत्र में आठ मकान बने मिले।

वहीं गाटा संख्या 411, जो पौधारोपण के लिए निर्धारित है, वहां लगभग 1,001 वर्गमीटर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खेती की जा रही है। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर इस भूमि की जांच कराई गई थी।

करीब 1,100 से 1,200 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी मस्जिद कब्रिस्तान की जमीन पर स्थित है, जो नियमों के विरुद्ध है। कमेटी के सदस्यों ने धोखाधड़ी से मस्जिद को मस्जिद सुन्नी वक्फ बोर्ड में भी दर्ज करा लिया था। अवैध कब्जे में एक मस्जिद, 11 मकान और करीब 1,000 वर्गमीटर में खेती पाई गई है।

अभिलेखों की जांच में स्पष्ट हुआ कि कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। इस पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया गया है। कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से ऐसा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिससे यह साबित हो सके कि निर्माण उनकी निजी भूमि पर हुआ है। हालांकि, कमेटी ने इस आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दायर कर दी है। ऐसे में अंतिम निर्णय आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर मकान बनाकर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिया है।

यदि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेते हैं तो ठीक, वरना उनके खिलाफ भी धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

मामले में पहले ही 18 जनवरी 2026 को लेखपाल खाबर हुसैन की तहरीर पर नखासा थाना पुलिस ने कमेटी के सदस्य जाकिर हुसैन, तस्लीम, भूरे, शरफुद्दीन, दिल शरीफ, मोहम्मद अली और नन्हें समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
DK Shivakumar

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने से कांग्रेस को क्या है खतरा?

May 15, 2023
PM modi

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक… पीएम मोदी की प्रमुख टिप्पणियां!

May 24, 2025
AIMPLB

बीजेपी की चाल समझ गए मुस्लिम संगठन!   

June 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.