Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! अब कोई नहीं कर पाएगा हैक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 3, 2026
in गैजेट्स
A A
chatgpt
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  बढ़ते साइबर खतरों और पर्सनल डेटा से जुड़े जोखिमों को देखते हुए OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर पेश किया है. इस फीचर का नाम Advanced Account Security (AAS) है जिसे यूजर्स के अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया गया है.

क्या है Advanced Account Security (AAS)?

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

यह एक ऑप्शनल फीचर है यानी जिसे जरूरत हो वह इसे एक्टिव कर सकता है. हालांकि इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो संवेदनशील जानकारी के साथ काम करते हैं लेकिन आम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं. इसका मकसद अकाउंट में एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ना है जिससे हैकिंग या अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोका जा सके.

हार्डवेयर Key से मिलेगी नई सुरक्षा

इस नई सुरक्षा व्यवस्था के लिए OpenAI ने Yubico के साथ साझेदारी की है. इस सहयोग के तहत खास हार्डवेयर सिक्योरिटी कीज लॉन्च की गई हैं जिन्हें सीधे ChatGPT अकाउंट से जोड़ा जा सकता है. इन डिवाइस में YubiKey C NFC और YubiKey C Nano जैसे मॉडल शामिल हैं. ये फिजिकल लॉगिन टूल की तरह काम करते हैं यानी केवल पासवर्ड डालना ही काफी नहीं होगा आपके पास यह की होना भी जरूरी होगा.

फिशिंग अटैक से मिलेगा बचाव

इन हार्डवेयर कीज में यूनिक क्रिप्टोग्राफिक पहचान होती है जिससे किसी भी हैकर के लिए अकाउंट में घुसना बेहद मुश्किल हो जाता है. अगर किसी के पास आपका पासवर्ड भी पहुंच जाए तब भी बिना इस फिजिकल की के लॉगिन संभव नहीं होगा. इससे खासकर फिशिंग जैसे साइबर हमलों से सुरक्षा मिलती है.

क्यों जरूरी हो गई है ऐसी सुरक्षा?

आज के समय में AI टूल्स का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा. लोग इसमें पर्सनल बातचीत, ऑफिस डेटा और कई संवेदनशील जानकारियां भी रखते हैं. ऐसे में ये प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं. इस वजह से मजबूत सुरक्षा अब जरूरी बन चुकी है खासकर पत्रकारों, रिसर्चर्स और पॉलिटिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए.

कंपनियों के लिए भी फायदेमंद

सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स ही नहीं, बल्कि कंपनियां भी इस फीचर का फायदा उठा सकती हैं. जो बिजनेस ChatGPT का इस्तेमाल अपने कामकाज में करते हैं उनके लिए यह अतिरिक्त सुरक्षा डेटा प्राइवेसी को बेहतर बनाएगी.

एक जरूरी चेतावनी भी

हालांकि यह फीचर काफी सुरक्षित है लेकिन इसके साथ एक जोखिम भी जुड़ा है. अगर आप अपनी हार्डवेयर की खो देते हैं तो आपके अकाउंट को वापस पाना मुश्किल हो सकता है. यानी आपको अपने डेटा तक पहुंच हमेशा के लिए खोनी पड़ सकती है.

AI इंडस्ट्री में अब सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि सुरक्षा भी बड़ी प्राथमिकता बनती जा रही है. कई कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं जिससे यूजर्स का भरोसा बना रहे. OpenAI का यह कदम साफ दिखाता है कि जैसे-जैसे AI हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Deendayal Upadhyay released

दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत हुए

September 4, 2026

सिद्धारमैया जब-जब आते हैं कर्ज बढ़ जाता है?

May 22, 2023
Nitish Kumar

बिहार के बदले सियासी समीकरण और नीतीश के बयान वायरल क्यों?

January 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.