Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी से कैसे सत्ता छीनी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
west bengal bjp
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है और वह अपने दम पर बहुमत (148) से कहीं ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होती दिख रही है। वैसे तो पार्टी की जीत के लिए कई वजहों को गिनाया जा रहा है लेकिन पांच ऐसे बड़े कारण हैं जिनके चलते वह टीएमसी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटा सकी है।

1- महिला वोटर्स का रोल

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले महीने महिलाओं के लिए विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया था। बीजेपी के नेताओं का कहना है कि इसका अच्छा संदेश गया है। यह विधेयक पारित नहीं हुआ था और बीजेपी के द्वारा विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताने का जमीनी स्तर पर काफी असर हुआ।

बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी को मिले महिलाओं के वोटों में कम से कम 5% की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम बंगाल में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।

2- सरकारी कर्मचारियों को साधने में कामयाबी

दिल्ली की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की बड़ी संख्या है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित करना और सातवें वेतन आयोग को लागू करने के वादे की वजह से लगभग 20 से 50 लाख मतदाताओं पर असर पड़ा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही ऐसे युवा मतदाता जो सरकारी नौकरी चाहते हैं, उन पर भी इसका असर हुआ।

शाह ने किया था वादा

बीजेपी ने जब राज्य में ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू की थी तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो 45 दिनों के अंदर सातवें वेतन आयोग को लागू कर दिया जाएगा और खाली पड़ी सरकारी नौकरियों को भी भर दिया जाएगा।

3- केंद्र का विकास मॉडल और युवा मतदाता

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं के राज्य में लागू न होने और राज्य में औद्योगिक ढांचे की कमी को पार्टी ने मुद्दा बनाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नैरेटिव का भी पार्टी को फायदा मिला है। चुनाव आयोग के मुताबिक 5.23 लाख मतदाता ऐसे थे जिन्हें पहली बार वोट डालना था, 1.31 करोड़ मतदाता ऐसे थे, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। बीजेपी ने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर काम कर इस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की।

4- सुरक्षा बलों की तैनाती, कानून व्यवस्था का मुद्दा

बीजेपी के सूत्रों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस बात का क्रेडिट दिया कि उन्होंने लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। संघ ने लोगों से अपील की कि उन्हें बिना किसी डर के वोट डालना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की बात को भी सामने रखा।

चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि चुनाव के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां राज्य में तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए भी सीएपीएफ की 200 कंपनियां राज्य में रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया और टीएमसी सरकार पर हमला बोला। राज्य में हुए आरजी कर बलात्कार और हत्या जैसे मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठे।

5- एसआईआर/‘बाहरी लोगों’ का मुद्दा

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की जीत की एक बड़ी वजह एसआईआर भी है। बीजेपी ने इस बात को तय किया कि केवल वास्तविक मतदाता ही अपना वोट दे सकें। बीजेपी ने मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाया। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में ‘बाहरी लोगों’ के नाम थे। तमाम गड़बड़ियों की वजह से मतदाता सूची से 23 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए। इस विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 30 लाख वोट ज्यादा डाले गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india eonomic

2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा भारत?

February 1, 2025
bank

एसवीबी के बाद डूब गया अब यह अमेरिकी बैंक!

March 13, 2023
newsroom

न्यूजरूम के यथार्थ से जोड़ती संपादन-कला

September 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.