Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने रुकवाई सभा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2026
in जुर्म, राज्य
A A
सनातन
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रोहतास। रोहतास जिले के डेहरी के न्यू एरिया स्थित वार्ड नंबर 17 में रविवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां चलाई जा रही हैं. इसके बाद उन्होंने सभा को रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी.

मामला डेहरी के न्यू एरिया में शीतला माता मंदिर के पास स्थित एक किराए के मकान का बताया जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यहां अलग-अलग गांवों से लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी. उनका आरोप है कि सभा में आने वाले लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि इन सभाओं में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
Load More

सूचना मिलने के बाद डेहरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने वहां मौजूद आयोजकों से पूछताछ की और बिना प्रशासनिक सूचना या अनुमति के इस तरह भीड़ इकट्ठा करने पर आपत्ति जताई. पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि आगे अगर किसी प्रकार की प्रार्थना सभा या चंगाई सभा आयोजित की जाती है तो इसकी जानकारी पहले स्थानीय प्रशासन या थाना को देनी होगी.

शीतला माता मंदिर के पास प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा

वहीं, प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले लोगों ने धर्मांतरण के आरोपों को गलत बताया. उनका कहना था कि वे लोग सप्ताह में एक दिन एकत्र होकर केवल प्रार्थना करते हैं और यहां किसी तरह का धर्मांतरण नहीं कराया जाता है. आयोजकों के अनुसार यह सिर्फ धार्मिक प्रार्थना का कार्यक्रम था, जिसे लेकर गलतफहमी पैदा की गई.

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल बिना अनुमति चल रही सभा को बंद करवा दिया है और आगे से नियमों का पालन करने की हिदायत दी है. पुलिस अधिकारियों ने मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से फिलहाल बचते हुए कहा कि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

डेहरी में सभा को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष

इधर, स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है. कुछ लोगों का आरोप है कि निजी मकान में चर्च जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. वहीं दूसरी ओर आयोजक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि प्रार्थना सभा सिर्फ धार्मिक आयोजन थी या फिर आरोपों में कितनी सच्चाई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
senior citizens

वरिष्ठ नागरिकों की समस्या पर होती राजनीति!

July 23, 2024
Spy Satellite

भारत की ‘तीसरी आंख’ से नहीं बचेंगे पाकिस्तानी आतंकवादी!

April 27, 2025
General Bhuvan Chandra Khanduri

दिल्ली में मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

May 27, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.