Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकारी मंदिरों के पुजारियों के वेतन का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा समिति बनाने की याचिका खारिज की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 18, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Supreme court
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों, ‘सेवादारों’ और मंदिर कर्मचारियों के वेतन और अन्य लाभों की समीक्षा के लिए एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति बनाने की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने की.

पीठ ने कहा कि जो लोग इससे परेशान हैं, वे सीधे अदालत का रुख कर सकते हैं और कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका पर विचार करने के पक्ष में नहीं है. पीठ ने टिप्पणी की, “जो लोग पीड़ित हैं, वे अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे…”

इन्हें भी पढ़े

S Jaishankar

बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर

October 4, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026
Ayushman

इस सरकारी योजना से उठाएं मुफ्त इलाज का फायदा, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं? ऐसे करें चेक

October 4, 2026
Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Load More

याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय ने 2006 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने कहा था कि वक्फ की तरह ही पुजारियों और सेवादारों के लिए भी न्यूनतम सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन जी सकें. वकील ने इस जनहित याचिका (PIL) में उठाए गए मुद्दे के संबंध में मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले का भी जिक्र किया.

इस पर जस्टिस मेहता ने कहा, “मद्रास हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट दोनों में ही वह किसी का व्यक्तिगत मामला था.” उपाध्याय ने तर्क दिया कि यह एक देशव्यापी मुद्दा है और ध्यान दिलाया कि एक भी मस्जिद या चर्च सरकारी नियंत्रण में नहीं है.

शीर्ष अदालत ने उपाध्याय से पुजारियों के मामलों में न पड़ने को कहा, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें मंदिरों के पुजारियों और ‘सेवादारों’ की कमाई के बारे में जानकारी न हो. पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उपाध्याय को कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने की छूट देते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.

इस याचिका में केंद्र और राज्यों को एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जो सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन व अन्य लाभों की समीक्षा कर सके.

याचिका में कहा गया, “याचिकाकर्ता यह घोषणा भी चाहता है कि ‘वेतन संहिता, 2019’ (Code on Wages, 2019) की धारा 2 के तहत पुजारियों और मंदिर के कर्मचारियों को ‘कर्मचारी’ माना जाए. याचिकाकर्ता का तर्क है कि एक बार जब सरकार मंदिरों का प्रशासनिक, आर्थिक और वित्तीय नियंत्रण अपने हाथ में ले लेती है, तो मालिक और कर्मचारी का रिश्ता बन जाता है. ऐसे में पुजारियों और मंदिर के कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन न देना, अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है.”

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अश्लील वीडियो

कॉल में ‘बगैर कपड़ों वाली लड़की’ से रहें सावधान

June 10, 2023
UCC and CAA

यूसीसी और सीएए से देश में होंगे बड़े बदलाव पर विवाद क्यों!

February 11, 2024
Mehbooba Mufti Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला से बोली महबूबा मुफ्ती- ‘BJP की गोद में बैठ जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया’

April 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.