Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नागपुर की छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2026
in राज्य, विशेष
A A
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नागपुर : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर (कार्यालय-2) के तत्वावधान में दिनांक 22 मई 2026 को छमाही बैठक एवं हिंदी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामयी आयोजन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता नराकास (का-2) के अध्यक्ष एवं वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमन्त शरद पांडे ने की।

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
bjp

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

October 9, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
CJP's protest

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सरकार के फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध का मुद्दा गरमाया

October 9, 2026
Load More

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पंकज कुलश्रेष्ठ, महानियंत्रक, भारतीय खान ब्यूरो; श्री बिक्रम घोष, निदेशक (वित्त/मा.सं.), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड; श्री प्रमोद सांगोले, सहायक निदेशक (राजभाषा), क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पश्चिम); श्री बिस्वजीत पाणिग्रही, वैज्ञानिक–जी / उप क्षेत्रीय निदेशक, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय; डॉ. जी श्रीनिवासन, वैज्ञानिक–जी एवं महाप्रबंधक, क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र–मध्य, इसरो उपस्थित रहे।

समारोह में नागपुर में स्थित केंद्र सरकार के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के साथ हुई। इसके बाद वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के महाप्रबंधक (मा.सं./औद्योगिक संबंध एवं राजभाषा प्रमुख) श्री ललित प्रकाश तिर्की ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रास्ताविक संबोधन दिया।

डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी प्रतिभागियों को दैनिक कामकाजी जीवन में हिंदी के गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा कोई थोपा गया नियम या संवैधानिक बाध्यता नहीं है। यह हमारे गौरव, हमारी संस्कृति और हमारे देश की जनता से जुड़ने का सबसे सीधा माध्यम है। जब हम जनता की भाषा में काम करते हैं, तो शासन और जनता के बीच की दूरी समाप्त हो जाती है।

समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के बढ़ते प्रभाव और कार्यालयों में इसके सुचारू उपयोग पर बल दिया। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग से आए श्री प्रमोद सांगोले ने समिति के कार्यों की समीक्षा की। पुरस्कार वितरण के पश्चात सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों ने राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री दीपक सिंह चौहान, अनुवादक (राजभाषा) ने किया। कार्यक्रम के अंत में नराकास (का-2) के सदस्य सचिव श्री अतुल पी. बन्सोड ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

10 हिंदी प्रतियोगिताओं के 50 कार्मिक पुरस्कृत 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 05 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करना रहा। पूरे एक महीने चली इन प्रतियोगिताओं में तात्कालिक भाषण, चित्र आधारित कहानी लेखन, स्लोगन लेखन, शुद्ध एवं सुलेख, वर्ग पहेली, निबंध, स्व-रचित काव्य पाठ, राजभाषा प्रश्नोत्तरी, अनुवाद और सामान्य ज्ञान जैसी 10 प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रोत्साहन श्रेणी के 50 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल और चुनौतियां, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा !

May 3, 2025
भूजल

खतरनाक तरीके से खत्‍म हो रहा भूजल, रिपोर्ट में भारत को सख्‍त चेतावनी

October 27, 2023
WCL

वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कोल इंडिया स्थापना दिवस

November 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.