Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

खाने के बाद क्यों चाहिए होता है कुछ मीठा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2026
in लाइफस्टाइल
A A
something sweet after a meal
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि गले तक पेट भर खाना खाने के बाद भी लगता है कि “काश थोड़ा-सा मीठा मिल जाता”? चाहे किसी शादी की दावत हो या घर का रोज का खाना, अंत में एक गुलाब जामुन, थोड़ी-सी खीर या एक टुकड़ा चॉकलेट का मिल जाए, तो खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी इस आदत के पीछे असल वजह क्या है? यह सिर्फ हमारी जीभ का लालच नहीं है, बल्कि इसके पीछे शरीर का अपना एक साइंस है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

एसिडिटी और पाचन से है कनेक्शन

भारतीय खाने में अक्सर मसालों का अच्छा खासा इस्तेमाल होता है। मसालेदार और तीखा खाना खाने से हमारे पेट में पाचन के लिए एसिड बनने लगता है। जब हम आखिर में कुछ मीठा खाते हैं, तो यह पेट के उस भारीपन और एसिडिटी को कम करने का काम करता है। मीठा असल में पाचन की प्रक्रिया को धीमा करके पेट को शांत करता है।

‘हैप्पी’ हार्मोन रिलीज होना

यह बात सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दिमाग से भी जुड़ी है। जब हम मीठा खाते हैं, तो हमारा दिमाग ‘सेरोटोनिन’ नाम का एक केमिकल रिलीज करता है। इसे ‘फील-गुड हार्मोन’ भी कहते हैं। इसे खाते ही हमें खुशी, सुकून और संतुष्टि का एहसास होता है। यही वजह है कि अच्छा और मीठा खाने के बाद हमारा मूड एकदम बढ़िया हो जाता है।

पाचन के लिए इंस्टेंट एनर्जी

आपको शायद अजीब लगे, लेकिन खाना पचाना हमारे शरीर के लिए एक भारी काम है, जिसमें काफी ऊर्जा लगती है। मीठी चीजों में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। यह एनर्जी हमारे शरीर के सिस्टम को खाना अच्छे से पचाने में मदद करती है।

क्या कहता है आयुर्वेद?

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयुर्वेद का नियम हमारी आज की आदत से बिल्कुल उल्टा है। आयुर्वेद के अनुसार, मीठा हमेशा खाने की शुरुआत में खाना चाहिए, क्योंकि इसे पचने में सबसे ज्यादा समय लगता है। वहीं, तीखी चीजें अंत में खानी चाहिए ताकि पाचन की आग यानी जठराग्नि तेज हो सके, लेकिन बदलते समय के साथ, मुंह का तीखापन मिटाने के लिए मीठा खाने के अंत में ‘डेजर्ट’ के रूप में परोसा जाने लगा।

खाने के बाद थोड़ा-सा मीठा खाना बिल्कुल ठीक है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रोज-रोज ढेर सारी चीनी वाली मिठाइयां खाने से वजन और शुगर बढ़ सकता है। अगर आपको खाने के बाद मीठे की तलब होती है, तो आप सफेद चीनी की जगह गुड़ का एक छोटा टुकड़ा, खजूर या ताजे फल खा सकते हैं। इससे आपका शौक भी पूरा हो जाएगा और सेहत भी बनी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Team India

चैम्पियन ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम?

May 6, 2024

स्वर्ण मंदिर की स्थापना: गुरु अमर दास की दूरदृष्टि से लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ तक !

March 15, 2026
india economy

मार्च 2026 तक भारत बन सकता हैं विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

September 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.