Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मानसून से पहले वर्षा जल संचयन परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश, उपराज्यपाल ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिया जोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2026
in दिल्ली, विशेष
A A
Taranjit Singh Sandhu
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
स्पेशल डेस्क


नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने सोमवार को राजधानी के प्रतिष्ठित खान मार्केट का दौरा कर वहां चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा वैश्विक स्तर की सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Dattatreya Hosabale

श्रम साधक मजबूत होंगे तो समाज और भविष्य दोनों मजबूत होंगे : दत्तात्रेय होसबाले

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

खान मार्केट में विकास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उपराज्यपाल ने खान मार्केट की मध्य लेन में चल रहे सुधार एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और वरिष्ठ अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति तथा निर्धारित समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने स्थानीय दुकानदारों और बाजार में आए आगंतुकों से भी संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को जाना।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार बनाने पर जोर

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक सोच के अनुरूप खान मार्केट को एक सुव्यवस्थित और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में ऐसा आधुनिक वातावरण तैयार किया जाना चाहिए, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को नया अनुभव प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं का विस्तार, यातायात और पैदल यात्री प्रबंधन में सुधार तथा स्थानीय व्यापारियों और आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

गुणवत्ता और अग्नि सुरक्षा पर विशेष निर्देश

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि “सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों, विशेषकर अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करते हुए वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “दिल्ली को आधुनिक, टिकाऊ और विश्वस्तरीय शहरी वातावरण में परिवर्तित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

सत्य मार्ग पर वर्षा जल संचयन प्रणाली का निरीक्षण

खान मार्केट के निरीक्षण के बाद उपराज्यपाल ने एनडीएमसी क्षेत्र के सत्य मार्ग पर स्थापित मॉड्यूलर वर्षा जल संचयन प्रणाली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की संरचना, संचालन क्षमता और दीर्घकालिक उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की तथा जल संरक्षण प्रणाली के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत और विकेंद्रीकृत करना पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ तथा जलवायु-अनुकूल राजधानी के निर्माण के लिए आवश्यक है।

भूजल संरक्षण और जलभराव रोकने में मिलेगी मदद

उपराज्यपाल ने कहा कि मॉड्यूलर वर्षा जल संचयन प्रणालियां भूजल स्तर को बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर जलभराव की समस्या कम करने और प्रभावी शहरी जल प्रबंधन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मानसून के मद्देनजर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा ऐसी पर्यावरण-अनुकूल प्रणालियों का शहरभर में विस्तार किया जाए।

290 वर्षा जल संचयन संरचनाएं तैयार

एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र ने बताया कि “परिषद की 340 मौजूदा एवं प्रस्तावित वर्षा जल संचयन संरचनाओं में से 290 का कार्य पूरा कर उन्हें संचालन योग्य बना दिया गया है। शेष 50 संरचनाओं, जिनमें 28 मॉड्यूलर और 22 पारंपरिक संरचनाएं शामिल हैं, का कार्य तेजी से चल रहा है और जून 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के दौरान एनडीएमसी ने 61 मॉड्यूलर वर्षा जल संचयन गड्ढों का निर्माण किया है, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 30 किलोलीटर है।

स्वच्छ, हरित और स्मार्ट नई दिल्ली के लिए प्रतिबद्ध: चहल

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन तथा उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में परिषद स्वच्छ, हरित, स्मार्ट और विश्वस्तरीय नई दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि “खान मार्केट राजधानी के सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। बाजार के समग्र पुनर्विकास, बेहतर पहुंच और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चहल ने बताया कि “कार्यों की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही, बाजार क्षेत्र में स्वच्छता को मजबूत करने हेतु विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान भी शुरू किया गया है।”

विकसित भारत के विजन को मिलेगा बल

उन्होंने कहा कि खान मार्केट का पुनर्विकास और वर्षा जल संचयन प्रणालियों का विस्तार एनडीएमसी की बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूत करने तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप जलवायु-अनुकूल राजधानी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि ‘पर्यावरण साथी-2024’ अवार्ड से हुए सम्मानित

June 10, 2024
Major US airstrike near Hormuz

होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान के गुप्त मिसाइल ठिकाने तबाह

March 18, 2026
TERI Summit pm modi

आज देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्‍या रहेगा एजेंडा

September 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.