Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

इंटरनेट के बिना चलने वाला Bitchat चैटिंग ऐप भारत में होगा बैन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 24, 2026
in गैजेट्स, राष्ट्रीय
A A
Bitchat
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंटरनेट के बिना चलने वाले मैसेजिंग ऐप Bitchat को लेकर भारत में नया विवाद शुरू हो गया है. X (पहले Twitter) के फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने दावा किया है कि भारत सरकार Bitchat को हटाना चाहती है. दरअसल बिटचैट जैक डॉर्सी का ही एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है. उन्होंने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बिना नेटवर्क और इंटरनेट के इससे कम्यूनिकेशन हो सकता है.

डॉर्सी ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें एक सरकारी नोटिस जैसा दस्तावेज दिखाया गया है. इस पोस्ट में डॉर्सी ने लिखा है कि भारत सरकार बिटचैट जैसी टेक्नोलॉजी को पसंद नहीं करती है और इसे हटाना चाहती है.

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

हालांकि, इस खबर के लिखे जाने तक भारत सरकार, होम मिनिस्ट्री, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) या GitHub की ओर से इस दावे पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. हमने Github से स्टेटमेंट मांगा है जैसे कोई जवाब आता है यहां अपडेट करेंगे.

वायरल दस्तावेज में दावा किया गया है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने GitHub को नोटिस भेजकर बिटचैट से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी और एंड्रॉयड रिलीज पेज हटाने या उन तक पहुंच बंद करने को कहा है.

दस्तावेज में तीन GitHub URL का जिक्र है, जिनमें बिटचैट का मेन रिपॉजिटरी और एंड्रॉयड रिलीज पेज शामिल हैं. दस्तावेज में कहा गया है कि बिटचैट एक ऐसा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जो ब्लूटूथ मेश नेटवर्क पर काम करता है.

बिना इंटरनेट के कैसे चलता है Bitchat?

यानी इसे चलाने के लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी सेंट्रल सर्वर की जरूरत नहीं होती. इसमें फोन नंबर, ईमेल या यूजर रजिस्ट्रेशन भी जरूरी नहीं है. इसी वजह से कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए बातचीत को ट्रैक करना या उसकी जांच करना मुश्किल हो सकता है.

कथित नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल दंगे, हिंसक प्रदर्शन, आतंकवाद, संगठित अपराध, गलत जानकारी फैलाने और इंटरनेट बंद होने के दौरान भी संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा सकता है. दस्तावेज में दावा है कि ऐसे प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है.

सरकार के नोटिस में कितनी सच्चाई?

नोटिस में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कुछ धाराओं का भी जिक्र किया गया है. इसमें GitHub को कथित तौर पर तीन घंटे के भीतर संबंधित लिंक हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया गया है.

सरकार का यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब दिल्ली में CJP (Cockroach Janta Party) के विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और जंतर-मंतर के आसपास कई बार मोबाइल इंटरनेट भी बंद किया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट बंद होने के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच Bitchat जैसे ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल बढ़ने लगा था, क्योंकि यह ऐप बिना मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के भी काम करता है.

क्या जांच एजेंसियों के लिए चुनोती बन रहा Bitchat?

रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल नोटिस में कहा गया है कि Bitchat का डिजाइन जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकता है. इसमें न तो कोई सेंट्रल सर्वर होता है और न ही यूजर को फोन नंबर या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है.

ऐसे में बातचीत को ट्रैक करना या जरूरत पड़ने पर जानकारी हासिल करना आसान नहीं रहता. यह पहली बार नहीं है जब भारत सरकार ने किसी टेक प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की हो. हाल के महीनों में WhatsApp के नए फीचर्स, Telegram और Signal जैसे प्लेटफॉर्म को लेकर भी सरकार ने अलग-अलग नोटिस और निर्देश जारी किए हैं.

Bitchat को जैक डॉर्सी ने ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था. यह GitHub पर उपलब्ध है और इसका मकसद इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के बिना आसपास मौजूद डिवाइस के जरिए मैसेज भेजना है. हर फोन दूसरे फोन के लिए रिले की तरह काम करता है, जिससे मैसेज एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
income tex

ऑक्सफैम रिपोर्ट : अमीरों पर लगे ज्यादा टैक्स

January 22, 2023
Vijayadashami

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

October 24, 2023
pm modi cabinet

क्या 2024 में जीत हासिल कर पाएंगे मोदी, जीतने का क्या है रहस्य?

October 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.