Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

नोलन की द ओडिसी का धमाका, इंडिया में 100 करोड़ पार हुई कमाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 24, 2026
in मनोरंजन
A A
odyssey
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के लिए जनता कितनी दीवानी है, इसकी एक झलक अगर आपको देखनी है तो अपने पास के किसी भी सिनेमाहॉल में चले जाइए. वहां आपको पूरा थिएटर भरा हुआ मिलेगा. इन दिनों उनकी फिल्म देखने के लिए ऑडियंस भीड़ लगाकर सिनेमा में पहुंच रही है. लगभग हर टिकट प्लेटफॉर्म्स पर उनकी फिल्म के शोज हाउसफुल या सोल्ड-आउट नजर आएंगे.

नोलन की द ओडिसी इस समय बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. इसे रिलीज हुए एक हफ्ता ही बीता है और इसने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 400 मिलियन डॉलर्स यानी 4000 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. ये नंबर उतना ही बड़ा है, जितने में नमित मल्होत्रा अपनी रामायण बना रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

Dhanush and Mammootty’s 'OM

धनुष और ममूटी की’OM’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

November 20, 2026
ramayana

रामायणम् 2 में होगा सनी देओल का धमाल, ‘हनुमान’ करेंगे ‘जटायु’ से बड़ा कमाल

November 18, 2026
Pralay' leaked

‘प्रलय’ से लीक हुईं रणवीर सिंह की नई तस्वीरें, कहानी के बारे में मिल रहा है यह हिंट

November 17, 2026
Ramayan

इन 12,000 करोड़ी फिल्मों के ‘रामायण’ ने छुड़ाए छक्के, 7वें दिन ध्वस्त किए 8 पिक्चरों के बड़े रिकॉर्ड्स!

November 12, 2026
Load More

100 करोड़ पार हुई द ओडिसी

वर्ल्डवाइड तो नोलन की पिक्चर का जलवा है ही, मगर इंडिया में जिस लेवल का कलेक्शन ये फिल्म कर रही है उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, द ओडिसी ने आठ दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये (109.69 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसका नेट कलेक्शन अभी 91 करोड़ रुपये के करीब है, जो आज 100 करोड़ पार आराम से हो जाएगा.

फिल्म द ओडिसी इंडिया में बेहद लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे पूरे इंडिया में सिर्फ 2500 स्क्रीन्स मिली हैं. इसमें से भी 30-40 IMAX सिनेमा हैं, जहां लगभग हर शो हाउसफुल दिख रहा है. दिलचस्प बात ये है कि जिस IMAX स्क्रीन के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी फिल्म बनाई है, वो IMAX स्क्रीन इंडिया के किसी कोने में नहीं है. बस गुजरात की एक साइंस सिटी में वो 70mm स्क्रीन वाला IMAX मौजूद है मगर वो भी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मौजूद नहीं है.

रामायण से प्रेरित नोलन की पिक्चर?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ऑडियंस के बीच क्यों इतनी पॉपुलर हो गई है, इसके पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण छिपा है. फिल्म में जो कहानी राजा ओडिसियस की दिखाई गई है, वो कुछ-कुछ रामायण से प्रेरित है. जैसे फिल्म में ओडिसियस अपनी पत्नी को एक स्वयंवर में जीतता है. फिर युद्ध लड़ने के लिए वो अपने घर से कई सालों तक दूर चला जाता है. घर पर उसकी पत्नी और बेटे किसी बंदी की तरह हैं, जिनके राज्य पर हर किसी की नजर है.

इन सबके अलावा नोलन की सिनेमैटोग्राफी, जिसके कारण ये एक और अहम वजह बना रही है जिसे देखने लोग थिएटर्स भाग रहे हैं. द ओडिसी हॉलीवुड के इस दिग्गज डायरेक्टर की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. देखना है कि इंडिया में इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाने वाला है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

सिग्रीवाल बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’, 24 में 400 पार

December 5, 2023

अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करे सेंसर बोर्ड

June 30, 2023

एचएसएल द्वारा निर्मित पहला युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण रहा सफल

May 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.