Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

नितिन नवीन ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को सराहा, बोले- सैनिक देश के सुख, शांति और स्वतंत्रता के आधार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 10, 2026
in राजनीति, राज्य, विशेष
A A
Nitin Navin
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि सैनिक देश के सुख, शांति और स्वतंत्रता के आधार हैं। कार्यक्रम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित पवित्र ‘अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर’ में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया और शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने हल्दूचौड़ बूथ भाजपा अध्यक्ष राकेश चंद्र आर्य के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की।

Nitin Navin

इन्हें भी पढ़े

Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
ujjain hanuman mandir

आस्था का सवाल, उज्जैन में बवाल, खड़े हनुमान की प्रतिमा नहीं हिली, अब विशेषज्ञ तय करेंगे समाधान

September 10, 2026
Load More

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, भाजपा के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, श्री राम सिंह कैड़ा, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह मेहरा, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, कैप्टन गंभीर सिंह धामी, श्री शमशेर सिंह बिष्ट सहित अन्य नेतागण व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

श्री नितिन नवीन ने कहा कि सैनिकों ने इस देश के लोगों को सुख, शांति और स्वतंत्रता के साथ जीवन दिया है, मैं कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिक बंधुओं को प्रणाम, अभिनंदन और नमन करता हूं। आज जब मैं उनके बीच आया हूं, तो सैनिकों के जज्बे को सलाम करता हूं। जब मुझे सरहद पर जाने और उन सीमाओं को देखने का मौका मिला, जहां सैनिक भाई बिना धूप, पानी और बरसात की चिंता किए निरंतर देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं, तो मुझे लगा कि आज अगर 140 करोड़ देशवासी सुख और शांति से रहते हैं, तो इसका एकमात्र कारण वही सैनिक है, जो सरहद पर खड़ा होकर देश को सुरक्षित बनाए रखता है।

सैनिकों के रिटायर होने पर ‘पूर्व सैनिक’ लिखा जाता है, लेकिन उनका जज्बा, खून, राष्ट्रप्रेम और हमेशा जीवंत रहने वाली जवानी कभी रिटायर नहीं हो सकती। वे हमेशा देश की सेवा में लगे रहते हैं। आज सुबह मैंने हल्द्वानी की ऐतिहासिक धरा पर आकर मां काली चौड़ के पावन चरणों में शीश झुकाया। मैं मां नैना देवी के जागृत शक्तिपीठ, सिद्ध कैंची धाम के नीम करौली बाबा और घोड़ाखाल में विराजते कुमाऊं के न्याय के देवता गोलू देवता की पवित्र भूमि को नमन करता हूं। जिस भूमि की रक्षा स्वयं देव करते हों और जो वीरों के बलिदान से पवित्र हुई हो, वहां कोई अन्याय नहीं हो सकता और गोलू देवता के आशीर्वाद से उत्तराखंड और भारत हमेशा आगे बढ़ेगा।

नवीन ने कहा कि 2011 में जब मैं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री था और राष्ट्रीय एकता यात्रा के सिलसिले में कश्मीर के लाल चौक गया था, तो वहां पाकिस्तान का झंडा फहराता देख मेरा सिर शर्म से झुक गया था। परंतु 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सोच में परिवर्तन आया और आज लाल चौक पर लहराता तिरंगा हर भारतवासी और सैनिक को गर्व और ऊर्जा देता है। मैंने 2012 में तवांग की ‘शहीद श्रद्धांजलि यात्रा’ के दौरान बोमला सीमा पर कच्ची सड़कों की स्थिति देखी थी। उस समय फौजियों और स्थानीय लोगों ने मुझे बताया था कि तत्कालीन सरकार को भय था कि सड़क बनाने से चीन कहीं 1962 की तरह दोबारा सीमाओं तक न पहुंच जाए।

लेकिन 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद 2017 तक भारत की सीमाओं तक पक्की सड़कें बन गईं, जो नेतृत्व की सोच में बदलाव और सैनिकों का मनोबल ऊंचा उठाने को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मन इसी देवभूमि और वीरभूमि में बसता है और वे दिवाली-होली सैनिकों के बीच जाकर मनाते हैं। उन्होंने सीमांत गांवों को ‘अंतिम गांव’ की जगह ‘प्रथम गांव’ मानने की सोच में बदलाव की चर्चा की और 46 वर्षों से लंबित ‘वन रैंक वन पेंशन’ को 7 नवंबर 2015 को लागू करने का कार्य किया।

नवीन ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिक परिवारों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उनका अभिनंदन करता हूं। पूर्ववर्ती सरकारों के समय परमाणु शक्ति बनने या रक्षा बजट बढ़ाने में झिझक थी, लेकिन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश को परमाणु शक्ति बनाया। आज भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात में आत्मनिर्भर हो रहा है, जहां सर्वाधिक 1.78 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हुआ है और रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ‘चार धाम ऑल वेदर रोड’, दिल्ली में बने ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ में 25,942 सैनिकों के नाम अंकित होना और देहरादून में बन रहे ‘सैन्य धाम’ तथा 1,845 वीर शहीदों की मूर्तियां उनके गांवों में लगाने के राज्य सरकार के फैसले सराहनीय हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक परिवार के युवाओं को तो सरहद की अनुभूति होती रहती है, क्योंकि वे उसी सैनिक परिवार में जन्मे हैं। लेकिन देश में जो युवा रहते हैं, उन्हें भी कभी-कभी सरहद पर जाकर देखना चाहिए कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाला व्यक्ति किस परिस्थिति में खड़ा रहता है। जब मैं उस समय की चर्चा कर रहा था, तो मेरे अंदर यह भाव आया कि आने वाले समय में भारतीय शिक्षा व्यवस्था में भी ‘सरहद का दर्शन’ करने की कोई योजना बने, ताकि हमारी युवा पीढ़ी सरहद पर जाकर केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों की भावनाओं और सरहद के महत्व को भी समझ सके। मैं प्रयास करूंगा कि आने वाले समय में हमारी शिक्षा व्यवस्था में ‘सरहद का दर्शन’ कार्यक्रम भी बने, ताकि हमारी युवा पीढ़ी उससे जुड़ सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tata group

उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी के मिले अवसर

August 27, 2024
cruise sinks in Bargi Dam

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 15 लोगों को बचाया गया, कई लापता!

May 1, 2026
Allahabad High Court

नोएडा प्रदर्शन मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की, रिहाई के दिए निर्देश

September 2, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जी-7 देशों की अर्थव्यवस्था हलकान… BRICS नया सुल्तान
  • उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान
  • बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.