Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 16, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
shivraj singh chouhan-CM Samrat
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वैशाली। वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में फसलों की तबाही का जायजा लेने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने तेरसिया दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया। यह दौरा राज्य में बाढ़ से हुए फसल, मकान और बुनियादी ढांचे के नुकसान के आकलन के सिलसिले में हो रहा है।

तेरसिया पहुंचने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने सबसे पहले नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलजमाव वाले प्रभावित खेतों तक पहुंचे। प्रशासनिक स्तर पर ट्रैक्टर से निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचकर नेताओं ने जमीनी हकीकत को खुद परखने के लिए पहले जलमार्ग का उपयोग करने का निर्णय लिया।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

September 16, 2026
WCL

WCL में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
CM Dhami

नाराज फूफा हैं कांग्रेसी, ऐसे ही नहीं दी मियां की उपाधि : सीएम धामी

September 15, 2026
Load More

सम्राट चौधरी ने पीएम का जताया आभार

केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम भेजने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को 7 हजार रूपये की अंतरिम अनुदान राशि जारी की गई है। क्षति का सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों एवं प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

बाढ़ के कारण केले समेत भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हुई हैं

राघोपुर का तेरसिया इलाका बड़े पैमाने पर केले की खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार की बाढ़ ने यहां के किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के कारण केले समेत भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के समक्ष अब फसल के नुकसान के साथ-साथ खेतों से पानी की निकासी और अगली फसल की तैयारी को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

दौरे के दौरान केंद्रीय टीम ने सीधे किसानों से संवाद कर उनके नुकसान की जानकारी ली। इससे पहले बिहार सरकार द्वारा केंद्रीय टीम के समक्ष फसल, मकान और आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी की गई थी।

तेरसिया और सरायपुर में निरीक्षण के बाद केंद्रीय टीम पटना में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेगी। इसके पश्चात टीम के मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करने का कार्यक्रम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Iran's Foreign Minister Moscow

मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, लेकिन पुतिन क्यों नहीं चाहते इजरायल-ईरान संघर्ष में उलझना ?

June 23, 2025
gopal ray

ईडी के नोटिस पर भाजपा दे रही जवाब: आप

November 3, 2023
leader

लेकिन समाधान क्या है?

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.