Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 3, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
राम माधव
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा, मोदी और धामी की सरकार में अभूतपूर्व विकास हुआ है, अब हमें राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर उनका संदेश जन जन तक पहुंचाना है। सिर्फ एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ना है। वहीं सहप्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने चेताया कुछ लोग धर्म, क्षेत्र जाति, भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र में बांटने में जुटे हैं, जिनका नेतृत्व का दावा तो कुछ शीघ्र सीनियर सिटीजन बनने वाले कांग्रेसी भी कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि ये सब नेता अंदर से राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी सोच से भरे हुए हुए है, जिनका पर्दाफाश करना जरूरी है।

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान हुई प्रदेश पदाधिकारी संगठन्तक बैठक में सभी प्रभारी एवं सह प्रभारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर, सभी कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारी, सह प्रभारियों का परिचय हुआ।

इन्हें भी पढ़े

Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
railway crossings

फाटक बंद, रास्ते थमे… अब ‘रेलवे फाटक से आजादी’ की गूंज

October 2, 2026
CM Dhami

युवाओं से पहले संवाद, अब धामी सरकार देगी बड़ी सौगात

September 30, 2026
Load More

पार्टी को किया मजबूत: राम माधव

बैठक को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में हम सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है। अब शेष समय हमें अब संगठन से राजनैतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चौमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनैतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजोरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी यानि 60 पार के लिए काम करना है।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए। हम सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है। उन्होंने कहा अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं जहां हम लगातार तीन बार जीते हैं हमको ऐसा आठवां राज्य बनकर दिखाना है। जिसके लिए हम सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है।

सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे चुनाव में: बांसुरी

इस दौरान बैठक में सह प्रभारी  बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें अपने सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है। जिसके लिए हमें एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना है। प्रदेश का जनमानस भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। लिहाजा हम सब का भी लक्ष्य होना चाहिए तीसरी बार भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि देश को धर्म, क्षेत्र और जाति में बांटने के बाद एक और राजनीति आगे बढ़ रही है वह है युवाओं को उम्र में बांटने की। कभी को कॉकरोच पार्टी बनकर लीड करने की कोशिश करता है, कोई आम आदमी बनकर और तो कोई कांग्रेस का ऐसा नेता है जो अगले चार वर्षों में सीनियर सिटीजन बनने वाला है। इन सबके नाम अलग हैं, लेकिन सबकी आत्मा देश विरोधी, सनातन विरोधी भावना से भरी हुई है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है, हम सबको उसके नेतृत्व ने घर घर जाना है। जो भी कुछ हमने संगठन के लिए अब तक किया, अब उसके राजनैतिक परीक्षा का समय आ गया है। संगठन में दो तरफा संवाद और प्रभावी होना चाहिए, प्रदेश का निर्णय बूथ-बूथ तक पहुंचाकर स्थापित होना चाहिए और बूथों की हर समस्या का समाधान हम सबको करना चाहिए। हम सबको अपनी उपस्थिति जनता के बीच और अधिक बढ़ानी है, क्योंकि सरकार और संगठन के कार्यों के मूल्यांकन का समय आ गया है। शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए।

चुनाव में जीत का एक मात्र मूल मंत्र:  मजबूत बूथ

प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत के दो मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता पर हमें फोकस रहना है। उन्होंने कहा, आसाम, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र सभी जगह हमने उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है। ऐसा ही परिणाम हमे उत्तराखंड में लेकर आना है, वो ऐसा हो कि विपक्ष को सोचना पड़े कि हम राजनीति करें या नहीं। 27 के चुनाव में बहुमत आना तय है लेकिन ये हमारी मेहनत पर निर्भर है कि साधारण बहुमत 36 को पलटकर कैसे 63 में बदला जाए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने 14 सितम्बर 2025 से अब तक संपन्न संगठन के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से रिपोर्ट पेश की। जिसमें उन्होंने मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण, कोर कमेटी एवं अन्य कमेटी बैठकों, सेवा संकल्प अभियान, युवा संवाद कार्यक्रम, लखपति दीदी कार्यक्रम, लाभार्थी कार्यक्रम आदि तमाम सांगठनिक कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में अतिरिक्त समय लेकर करें यात्रा

January 19, 2024
Yamuna cleaning work started

यमुना की दशा में सुधार का प्रयास!

August 11, 2025
RSS

हिन्दू सम्मेलन भारतीय समाज में दे रहे हैं समरसता के भाव को मजबूती

December 31, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.