नई दिल्ली। स्काईफॉल AI (Skyfall AI) के CEO सैम पसुपालक ने SKY-001 नाम का पहला इंजीनियरिंग वर्ल्ड मॉडल बनाया है। 18 महीनों की मेहनत से तैयार यह मॉडल किसी भी कठिन डिजाइन को एक बार में बनाने के बजाय अलग-अलग स्टेप्स में बांटकर तैयार करता है। यह मॉडल ChatGPT के GPT-6 Astra जैसे बड़े एआई मॉडल्स की तुलना में 125 गुना फास्ट है।
चीन, अमेरिका से लेकर भारत, तक इन दिनों सभी देशों की एआई कंपनियां एक से एक अच्छे एआई मॉडल लेकर आ रही हैं। इसी बीच एक भारतीय ने इंजीनियरिंग कामों को करने के लिए एक AI मॉडल डेवलप किया है। स्काईफॉल AI ( Skyfall AI ) के को-फाउंडर और CEO सैम पसुपालक ने SKY-001 नाम का पहला इंजीनियरिंग वर्ल्ड मॉडल बनाया है। उनका दावा है कि यह मॉडल GPT-6 Astra समेत अन्य कई प्रमुख एआई मॉडलों से बेहतर परफॉर्म कर सकता है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है। मॉडल सिर्फ परफॉर्मेंस के मामले में ही नहीं बल्कि लागत के मामले में भी बाकी मॉडल्स से काफी सही है। इसकी लागत उनकी तुलना में बहुत कम है। इसकी पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
टीम की 18 महीनों की मेहनत
सैम पसुपालक द्वारा बनाए एआई मॉडल को कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) और बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (BIM) का उपयोग करके इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार करने के लिए बनाया गया है। पसुपालक का कहना है कि उनकी टीम द्वारा टेस्ट किए गए प्रमुख AI सिस्टम की तुलना में, यह मॉडल ज्यादा फास्ट, सस्ता और सटीक है।
पसुपालक ने X पर पोस्ट करके इस मॉडल के बारे में जानकारी दी है। साथ ही, बेंचमार्क नतीजे भी शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि यह अन्य AI मॉडलों की तुलना में कैसा है। पोस्ट के अनुसार, यह मॉडल स्काईफॉल AI टीम की 18 महीनों की मेहनत का नतीजा है।
अन्य मॉडल्स से कैसे है अलग?
दरअसल एआई (AI) मॉडल अब इतने समझदार हो गए हैं कि वे शानदार डिजाइन बना सकते हैं और मुश्किल से मुश्किल सॉफ्टवेयर या ऐप का कोड भी लिख सकते हैं। लेकिन इनके रिजल्ट में वे सभी जरूरी चीजें नहीं होते, जो उस प्रोडक्ट को पूरी तरह से बनाने के लिए जरूरती होते हैं। SKY-001 का मकसद इस समस्या को हल करना है। यह पूरी चीज को एक ही बार में तैयार करने के बजाय, डिजाइन को स्टेप्स में बांटकर काम करता है।
जैसे किसी मुश्किल प्रोडक्ट का डिजाइन बनाते समय, यह मॉडल सबसे पहले उसे अलग-अलग हिस्सों में बांट देता है। इसके बाद, यह विज़ुअल रिप्रेजेंटेशन, स्केच और निर्माण के स्टेप्स का इस्तेमाल करके यह तय करता है कि हर हिस्से को कैसे बनाया जाना चाहिए।
150 गुना सस्ता और 125 गुना फास्ट है
पसुपालक का दावा है कि SKY-001 टेस्ट किए गए फ्रंटियर मॉडल्स की तुलना में 51 से 125 गुना तक फास्ट है। उनका यह भी कहना है कि यह 150 से 210 गुना से भी ज्यादा सस्ता है। फाउंडर द्वारा शेयर की गई CAD लागत की तुलना करें तो SKY-001 की लागत $0.005 प्रति सैंपल है, जबकि GPT-6 Astra की लागत $0.75 प्रति सैंपल है। इसका मतलब यह है कि GPT-6 Astra पर काम करने की लागत SKY-001 की तुलना में 150 गुना ज्यादा है। इंटरसेक्शन ओवर यूनियनॉ (IoU) मीट्रिक पर SKY-001 का स्कोर 79.7 प्रतिशत रहा, जबकि GPT-6 Astra का स्कोर 79.1 प्रतिशत था। IoU यह मापता है कि AI द्वारा तैयार किया गया रिजल्ट, रेफरेंस डिजाइन से कितना सटीक है।
बता दें कि सैम पसुपालक ओडिशा के भुवनेश्वर के एक आंत्रप्योर हैं, जो अब सैन फ्रांसिस्को में स्थित हैं। वह स्काईफॉल एआई के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।







