Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

यूपी के रण में उतरेंगे शाह! 30 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 21, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
amit shah
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अब तक संगठन की बैठकों, फीडबैक और चुनावी रणनीति पर मंथन के जरिए तैयारी कर रही बीजेपी के लिए केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता और बढ़ने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे. वह बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. बीजेपी के सामने सत्ता में वापसी ही नहीं, बल्कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है. ऐसे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को अमित शाह का लखनऊ दौरा यूपी में उनके चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत का संकेत होगा. इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा होगी.

इन्हें भी पढ़े

Indian AI

भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता

October 21, 2026
anti drone system

हवा में नहीं छिप पाएंगे दुश्मन के ड्रोन, सेना की ताकत बढ़ाएंगे नए रडार

October 21, 2026
BJP

SIR पर विपक्ष के नैरेटिव की काट के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान!

October 21, 2026
lithium

भारत अब समुद्र से निकालेगा लिथियम, देश में सस्ती हो सकती है इलेक्ट्रिक गाड़ियां?

October 21, 2026
Load More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 25 अक्टूबर को वाराणसी जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सक्रियता बीजेपी के चुनावी अभियान में अहम मानी जाती है. मोदी सरकार के कामकाज और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ अमित शाह संगठन के स्तर पर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. ऐसे में यूपी में उनकी सक्रियता बढ़ने को मिशन-2027 की तैयारी के अगले चरण के तौर पर देखा जा रहा है.

कई दिनों से उठ रही थी मांग

बीजेपी के भीतर पिछले कई दिनों से यह मांग उठ रही थी कि यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को सीधे मैदान में उतरना चाहिए. संगठन के स्तर पर लगातार बैठकों और समीक्षाओं के बावजूद चुनावी मोर्चे पर अब शीर्ष नेताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा था. पार्टी के सामने कार्यकर्ताओं में उत्साह बनाए रखने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर मिल रहे फीडबैक के आधार पर रणनीति तय करने की चुनौती है.

अमित शाह की पहचान चुनावी रणनीति और संगठन के माइक्रोमैनेजमेंट के लिए रही है. ऐसे में लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उनकी मौजूदगी को केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं माना जा रहा. बैठक के जरिए प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को चुनावी प्राथमिकताओं का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश हो सकती है.

प्रदेश कार्यसमिति में क्या होगा मंथन?

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मिशन-2027 की रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं. पार्टी की नजर बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और चुनावी माहौल के आकलन पर भी रहेगी. बीजेपी के लिए यह चुनाव कई मायनों में अहम है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सीटें घटने के बाद संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर लगातार मंथन होता रहा है.

अब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कोशिश होगी कि लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों से सबक लेकर संगठन को नए सिरे से सक्रिय किया जाए. अमित शाह के दौरे का एक अहम पहलू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करना भी होगा. चुनाव में संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, उनकी जिम्मेदारियां तय करना और चुनावी लक्ष्य के प्रति एकजुट करने पर जोर दिया जा सकता.

मोदी-शाह की सक्रियता से तेज होगा मिशन-2027?

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति अब धीरे-धीरे संगठनात्मक तैयारियों से आगे बढ़कर सीधे चुनावी मोड में आती दिख रही है. प्रदेश स्तर पर बैठकों और समीक्षा के बाद केंद्रीय नेतृत्व की बढ़ती सक्रियता पार्टी की चुनावी तैयारी का अगला चरण हो सकती है. 30 अक्टूबर को अमित शाह का संभावित लखनऊ दौरा इसी लिहाज से महत्वपूर्ण है. आने वाले दिनों में यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्रीय नेताओं की सक्रियता भी बढ़ सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

भारतीय आर्थिक दर्शन के अनुरूप हो इस वर्ष का बजट

July 7, 2024
पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल

क्या है पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, जिसे मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी? समझें

July 6, 2023
PM Modi-joe biden

मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान अरबों की सैन्य डील पर जोर

June 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.