Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से लेकर अफसरों के तबादलों तक बड़ा एक्शन, 10 दिन में होगा मतदाता सूची का सत्यापन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2026
in राज्य
A A
form 6 voter id
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों एवं वर्तमान में चल रही EVM-VVPAT की प्रथम स्थरीय जांच (FLC) की समीक्षा की। उधर केंद्रीय चुनाव आयोग से भी ये दिशा निर्देश आ गए है कि जनपदों मे तीन साल पूरा कर चुके अधिकारियो के ट्रांसफर प्रकिया को शासन स्तर से पूरा करवा लिया जाए।

सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

इन्हें भी पढ़े

cm Dhami

गैरसैंण को धामी सरकार की बड़ी सौगात! ₹231 करोड़ की 12 योजनाओं का ऐलान

October 28, 2026
Pandit Shriram Sharma Acharya

नई दिल्ली में नारी जागरण, विश्व बंधुत्व और राष्ट्र निर्माण का विराट संगम

October 28, 2026
Bandhavgarh Tiger Reserve

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रिसॉर्ट निर्माण पर उठे सवाल

October 28, 2026
CM Dhami

CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र!

October 27, 2026
Load More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 12543 मतदान केंद्रों का अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें। जिन मतदान केंद्रों में भवन जर्जर स्थिति में हैं, उन्हें आसपास के सरकारी भवन में स्थानांतरित करने की विधिवत प्रक्रिया की जाए। साथ ही बिजली, रैम्प, पेयजल, शौचालय, आवश्यक इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रदेश में 12 नवंबर 2026 से शुरु होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 (SSR) के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण के साथ ही जानकारी दी गई।

10 दिन में मतदाता सूची की जांच के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीईओ को निर्देश दिए कि आगामी 10 दिन विशेष अभियान चलाते हुए मतदाता सूची का परीक्षण किया जाए। मतदाताओं के नाम, आयु, संबंध, संबंधी के नाम की जानकारी को पुनः जांच लिया जाए। जिन मतदाताओं के विवरण में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उनके फार्म 8 भरे जाएं। गौरतलब है कि आगामी 01जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी।

12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राजनैतिक दलों को यह भी बताया गया कि दावों एवं आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान किसी आक्षेपकर्ता के रूप में मतदाता द्वारा अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि के दौरान किसी व्यक्तिगत मतदाता द्वारा प्रति माह अधिकतम 5 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ram Mandir

विश्लेषण : राम मंदिर चढ़ावा विवाद, करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी पर सियासत तेज, जांच के लिए SIT गठित

June 16, 2026
nitin gadkari

गडकरी का बड़ा ऐलान ! 15 अगस्त से मात्र 3,000 रुपये में FASTag पास, करें टोल-फ्री यात्रा !

June 18, 2025
Sourav Das and Ashutosh Ranka

तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 14, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली से व्यापारियों में आक्रोश, परमजीत पम्मा ने जताई चिंता
  • उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से लेकर अफसरों के तबादलों तक बड़ा एक्शन, 10 दिन में होगा मतदाता सूची का सत्यापन
  • गैरसैंण को धामी सरकार की बड़ी सौगात! ₹231 करोड़ की 12 योजनाओं का ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.