Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के एलजी का बड़ा एलान: राजधानी की प्लानिंग अब एनसीआर को साथ लेकर, एजेंसियों में समन्वय पर जोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 30, 2026
in दिल्ली
A A
LG delhi
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की आवास, परिवहन, जल निकासी और पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान अब केवल राजधानी की प्रशासनिक सीमाओं में रहकर नहीं हो सकता। दिल्ली को व्यापक रूप में एनसीआर का हिस्सा मानकर शहरी नियोजन करना होगा। ये बातें दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कही है।

एलजी ने कहा है कि इसके लिए दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों की एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ जमीन के इस्तेमाल और परिवहन ढांचे की योजना तैयार करनी होगी। शुक्रवार को वह विश्व पर्यावास दिवस, विश्व नगर दिवस और विश्व नगर नियोजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित युवा नगर नियोजकों के सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरों की योजना बनाते समय तकनीक के साथ आम लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को केंद्र में रखना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़े

Traders express

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली से व्यापारियों में आक्रोश, परमजीत पम्मा ने जताई चिंता

October 28, 2026
सत्या शर्मा

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, 700 हॉपर पिकर्स होंगे तैनात: सत्या शर्मा

October 27, 2026

INDIA गठबंधन की रैली से पहले कल दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी BJP!

October 27, 2026
Delhi Traffic

2020 से पहले की गाड़ियां दिल्ली में नहीं घुस पाएंगी, समझ लीजिए नए नियम

October 27, 2026
Load More

एनसीआर के साथ तालमेल से बनेगी दिल्ली की योजना

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए बढ़ती महानगरीय आबादी की जरूरतों को पूरा करना बड़ी चुनौती है। आवास, परिवहन, पानी और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे किसी एक प्रशासनिक सीमा तक सीमित नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली को एनसीआर के व्यापक संदर्भ में देखकर योजना बनानी होगी। जमीन के उपयोग और परिवहन सुविधाओं को एक-दूसरे से जोड़ना भी जरूरी है, ताकि शहर का विकास बेतरतीब तरीके से न हो।

घर के साथ रोजगार, स्कूल और अस्पताल की कनेक्टिविटी भी जरूरी

एलजी ने किफायती आवास को शहरी नियोजन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि केवल मकानों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। घर कहां बने हैं और वहां से रोजगार, सार्वजनिक परिवहन, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच कितनी आसान है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आवासीय योजनाओं में इन सुविधाओं को साथ लेकर चलना होगा, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

जल निकासी के साथ जल संरक्षण पर भी ध्यान

शहरी जल प्रबंधन के लिए जल निकासी, वर्षा जल संचयन, जलाशयों के संरक्षण और जमीन के जिम्मेदार इस्तेमाल को एक साथ जोड़ने की जरूरत है। एलजी ने कहा कि प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को सुरक्षित रखना होगा। नए विकास कार्यों में जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। इससे बारिश के पानी के प्रबंधन और जल संरक्षण दोनों को मजबूती मिलेगी।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित हों सड़कें

शहरों में परिवहन का उद्देश्य केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, बल्कि यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और आसान बनाना होना चाहिए। एलजी ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं की योजना बनाते समय महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की जरूरतों को प्राथमिकता देनी होगी। शहर का ढांचा ऐसा हो, जिसमें हर वर्ग आसानी से आवागमन कर सके।

तकनीक से फैसले बेहतर हों, लेकिन जनता से संवाद जरूरी

युवा नगर नियोजकों को संबोधित करते हुए एलजी ने जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, डिजिटल मैपिंग और शहरी आंकड़ों के इस्तेमाल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से तथ्यों के आधार पर बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं, लेकिन तकनीक के साथ पेशेवर समझ और स्थानीय परिस्थितियों का ज्ञान भी जरूरी है। नियोजकों को शहरों में रहने और काम करने वाले लोगों से सीधे संवाद करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

7 वर्षों के अंदर दोगुना हुआ UP का बजट : सीएम योगी

February 11, 2024
CM Dhami

धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट

April 25, 2025
Prime Minister Modi

जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

September 10, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी का गुजरात ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा
  • धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करने का क्या है रहस्य? भगवान धन्वंतरि से जुड़ी है खास मान्यता
  • दिल्ली के एलजी का बड़ा एलान: राजधानी की प्लानिंग अब एनसीआर को साथ लेकर, एजेंसियों में समन्वय पर जोर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.