नई दिल्ली। सिनेमाघरों में हर महीने नए-नए जॉनर की फिल्में रिलीज होती रहती हैं. सिनेमा प्रेमियों को उन पिक्चर्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. अक्टूबर के महीने में ‘दृश्यम 3, ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ और ‘स्ट्रीट फाइटर’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. अक्टूबर के बाद अब बारी नवंबर की है. इस महीने के पहले हफ्ते में भी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं.
नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हो रहीं फिल्मों में एक बड़ा नाम रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का है, जो भारतीय सिनेमा की बजट के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. मेकर्स ने इसके दो पार्ट को बनाने में 4000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. पहला पार्ट थिएटर में दस्तक देने को तैयार है और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर आएगा. ‘रामायण’ समेत नवंबर के पहले हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, आप उनकी पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में
रामायण (बॉलीवुड)
- स्टाराकास्ट- रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे
- डायरेक्टर- नितेश तिवारी
- जॉनर- पौराणिक
- रिलीज डेट- 5 नवंबर
वाइल्ड हॉर्स नाइन (हॉलीवुड)
- स्टारकास्ट– जॉन माल्कोविच, सैम रॉकवेल, स्टीव बुसेमी
- डायरेक्टर- मार्टिन मैकडॉनघ
- जॉनर- क्राइम-कॉमेडी
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
द कैट इन द हैट (हॉलीवुड)
- स्टारकास्ट- बिल हैडर, मैट बेरी, क्विंटा ब्रनसन (आवाज दी है)
- डायरेक्टर– लेसांद्रो कार्लोनी, एरिका रिविनोजा
- जॉनर- फैंटेसी-कॉमेडी (एनिमेशन)
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
मुकुथी अम्मन 2 (तमिल सिनेमा)
- स्टारकास्ट– नयनतारा, रेजिना कैसेंड्रा
- डायरेक्टर– सुंदर सी.
- जॉनर– फैंटेसी-ड्रामा
- रिलीज डेट– 6 नवंबर
सीन (तमिल सिनेमा)
- स्टारकास्ट– सूर्या, नजरिया नाजिम
- डायरेक्टर- जितु माधवन
- पौराणिक- एक्शन-कॉमेडी
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
अप्पा कुट्टी (तमिल सिनेमा)
- स्टारकास्ट- विजय एंटनी, प्रीति असरानी
- डायरेक्टर- मु. मारन
- जॉनर- क्राइम-थ्रिलर
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
समर हॉलिडेज (तेलुगु सिनेमा)
- स्टारकास्ट– जयसुधा, वासुकी आनंद, हर्षवर्धन
- डायरेक्टर– श्रीकर नयन जी.
- जॉनर– फैमिली ड्रामा
- रिलीज डेट– 6 नवंबर
हताह (तेलुगु सिनेमा)
- स्टारकास्ट– रहमान, तनुजा पुट्टास्वामी, एम.वी. नम्रिता
- डायरेक्टर– अनुष गोरक
- जॉनर- सुपरनैचुरल मिस्ट्री
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
डिस्को (मलयालम सिनेमा)
- स्टारकास्ट- एंटनी वर्गीज, चेम्बन विनोद जोस
- डायरेक्टर- उल्लास चेपन
- जॉनर- क्राइम-एक्शन
- रिलीज डेट- 6 नवंबर
यानी इस हफ्ते बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक, हर फिल्म इंडस्ट्री और लगभग हर जॉनर की फिल्मों के जरिए मनोरंजन का पूरा इंतजाम है. जहां 5 नवंबर को सिर्फ रणबीर की ‘रामायण’रिलीज हो रही है, तो वहीं 6 नवंबर को 8 फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं.







