Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

कल से शुरू होगा छठ महापर्व… नोट कर लें नहाय-खाय से पारण तक हर जरूरी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2026
in धर्म
A A
chhath puja
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मईया की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला विशेष धार्मिक अनुष्ठान है. इस दौरान व्रती पूरी श्रद्धा, पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. साल 2026 में छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार से होगी और इसका समापन 16 नवंबर, सोमवार को होगा. इन चार दिनों में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाएगी. आइए जानते हैं छठ पूजा के चारों दिनों की परंपराएं और पूजा के उन नियमों के बारे में जिनका पालन करना हर व्रती के लिए जरूरी माना गया है.

छठ महापर्व: चार दिन, चार परंपराएं

इन्हें भी पढ़े

Govardhan Puja festival

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव

November 10, 2026
दीपक

आज रात बस इन 5 जगहों पर जला लें दीपक, मां लक्ष्मी पधारेंगी आपके घर!

November 6, 2026
Kuber Yantra

धनतेरस पर इस विधि से स्थापित करें कुबेर यंत्र, घर में स्थायी रूप से वास करेंगी मां लक्ष्मी

November 4, 2026
Hanuman Temple

दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? ये हैं बड़ी वजहें

October 31, 2026
Load More

नहाय-खाय (13 नवंबर 2026, शुक्रवार)

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और घर की साफ-सफाई करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है. इसलिए व्रती इस दिन से खानपान और रहन-सहन में विशेष सावधानी बरतना शुरू कर देते हैं. नहाय-खाय के दिन व्रती सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. इस दिन कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल यानी कद्दू-भात बनाने की परंपरा है. भोजन बनाने के लिए साफ-सुथरे बर्तनों और शुद्ध सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. कई घरों में यह भोजन मिट्टी के चूल्हे पर तैयार किया जाता है.

खरना (14 नवंबर 2026, शनिवार)

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना कहलाता है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद पूरे दिन उपवास रखते हैं. शाम के समय भगवान सूर्य और छठी मईया की पूजा की जाती है. इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है. खरना का प्रसाद बेहद खास माना जाता है. इसे आमतौर पर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से तैयार करने की परंपरा है. गुड़ से बनी खीर में चावल और दूध का इस्तेमाल किया जाता है.

इसके साथ गेहूं के आटे से बनी रोटी भी प्रसाद के रूप में रखी जाती है. पूजा के बाद व्रती सबसे पहले खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों में भी प्रसाद बांटा जाता है. खरना के बाद ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू होता है. इस दिन शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं. इस दौरान अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है.

संध्या अर्घ्य (15 नवंबर 2026, रविवार)

छठ महापर्व का तीसरा दिन बेहद खास माना जाता है. इस दिन व्रती और परिवार के दूसरे सदस्य पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं. बांस से बने सूप और दउरा में छठी मईया के लिए प्रसाद सजाया जाता है. इसमें ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पारंपरिक पूजन सामग्री रखी जाती है. शाम के समय व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब या किसी दूसरे जलाशय के किनारे पहुंचते हैं. वहां पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. इस दौरान सूर्य देव को दूध और जल चढ़ाया जाता है और छठी मईया की पूजा की जाती है.

उषा अर्घ्य और पारण (16 नवंबर 2026, सोमवार)

छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले ही पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच जाते हैं. इसके बाद उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है .सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद छठी मईया की पूजा की जाती है और परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु तथा खुशहाली की कामना की जाती है. इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होता है. उषा अर्घ्य के बाद व्रती अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं. इस तरह लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा होता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition

INDI गठबंधन में अब सब कुछ ठीक नहीं!

October 18, 2023
Corona virus

चीन में कोरोना नियंत्रित?

January 18, 2023
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’
  • ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा
  • इन 12,000 करोड़ी फिल्मों के ‘रामायण’ ने छुड़ाए छक्के, 7वें दिन ध्वस्त किए 8 पिक्चरों के बड़े रिकॉर्ड्स!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.