Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
cm yogi
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मथुरा: यूपी चुनाव 2027 के रंग में अब हर पार्टी के नेता रंगने लगे हैं. लखनऊ में जहां आज सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में बैठक हो रही है. वहीं, मथुरा में बीजेपी की चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन है. इस शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्साह को चार चांद लगा दिया है. इस बैठक में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे.

यूपी चुनाव 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ बीजेपी ने मथुरा जीतने का खाका तैयार किया है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में हो रहे पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मथुरा सांसद हेमामालिनी भी मौजूद रहीं. खास बात यह थी इस शिविर में ही सीएम योगी ने रात्रि प्रवास किया.

इन्हें भी पढ़े

शावक

डॉटी की मौत के 39 दिन बाद भी नहीं मिले दो शावक..!

November 17, 2026
Investigation by the Bagheera app reveals a case of high-speed driving.

बघीरा एप्प की जांच में सामने आया तेज रफ्तार का मामला, पर्यटन अधिकारी ने थमाए नोटिस

November 16, 2026
pm modi-amit shah

12 साल में PM मोदी पर 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह

November 16, 2026
BJP

उत्तराखंड चुनाव में खास प्लान, भाजपा हर सीट पर लेगी दावेदारों का ‘टेस्ट’

November 16, 2026
Load More

संगठन की मजबूती, विपक्ष के PDA नैरेटिव की काट और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई.

सीएम योगी ने बीजेपी की शिविर स्थल पर ही क्यों किया प्रवास?

सोमवार को हुई बैठक में 2027 के चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती, विपक्ष के PDA नैरेटिव की काट और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस मंथन में शामिल हुए हैं.उनके सामने चुनावी तैयारियों का खाका रखा जाएगा और आगे की रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी.

चिंतन शिविर में बीजेपी ने किन मुद्दों पर किया मंथन?

PDA की काट: अखिलेश यादव के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण के मुकाबले बीजेपी अपने पारंपरिक सामाजिक आधार के साथ नए वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

बूथ मैनेजमेंट: कमजोर बूथों की पहचान, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

युवा और महिला वोटर: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं और अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक सीधा संपर्क बढ़ाने की योजना पर चर्चा हुई.

सरकारी योजनाओं का प्रचार: केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर है.

सरकार-संगठन में तालमेल: संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा विपक्ष के आरोपों और नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति पर भी मंथन हुआ.

कमजोर सीटों पर फोकस: जिन विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां वरिष्ठ नेताओं के दौरे और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बैठक स्थल पर पहुंचे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बैठक स्थल पर पहुंचे. उन्होंने रात में परखम स्थित गोअनुसंधान केंद्र परिसर में ही प्रवास किया. मंगलवार को उनका बरसाना स्थित मान मंदिर जाने का कार्यक्रम भी था. हालांकि, बाद में उनका प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द होने और दिल्ली रवाना होने की खबर सामने आई है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बैठक में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी समेत कई वरिष्ठ नेता पहले दिन मौजूद रहीं.

इस बैठक के तीन बड़े राजनीतिक संदेश

पहला: बीजेपी 2027 में सत्ता विरोधी माहौल की चुनौती को गंभीरता से ले रही है. इसलिए संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर जोर है.

दूसरा: अखिलेश यादव के PDA समीकरण के मुकाबले बीजेपी अपने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी में है.

तीसरा: अयोध्या और काशी के बाद मथुरा को केंद्र में रखकर बीजेपी ब्रज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक तथा सांस्कृतिक एजेंडे को मजबूत करना चाहती है.

कुल मिलाकर मथुरा की बैठक बीजेपी के लिए 2027 के चुनाव का शुरुआती रोडमैप तैयार करने की कवायद है. अब देखना होगा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन के बाद पार्टी किस नेता को किस क्षेत्र की जिम्मेदारी देती है और चुनावी मैदान में उतरने के लिए संगठन को किस तरह सक्रिय करती है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RSS chief

संघ के संगठनों का क्या मतलब

August 23, 2022

अमेरिका-25, चीन-5, भारत-1, यह कैसी लिस्ट है जिसमें सिर्फ टाटा ने बचाई भारत की लाज

March 18, 2024
Rover Pragyan

रहस्यों की खोज में शिवशक्ति पॉइंट के चारों ओर घूम रहा रोवर प्रज्ञान!

August 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी
  • भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड
  • मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.