Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

क्या AI के दौर में अब रोज झेलनी पड़ेगी डिजिटल मुसीबत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2026
in विश्व
A A
artifical Intelligence
23
SHARES
767
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डिजिटल दुनिया में अब इंटरनेट और तकनीक के भरोसे लगभग हर काम हो रहा है. इंटरनेट और तकनीक के दम पर अब एक तरफ काम आसान हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा खतरा भी देखने को मिल रहा है. बीते कुछ समय से जिस तरह से दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के सिस्टम एक के बाद एक ठप हुए हैं, उसने आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े टेक एक्सपर्ट्स तक की चिंता बढ़ा दी है.

माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन चेस, एप्पल का सर्विस प्रभावित होना, ईमेल इनबॉक्स का न खुलना, बैंकों में पैसों के लेन-देन प्रभावित होना और अमेरिका जैसे देश में कई घंटों तक हवाई सर्विस का प्रभावित होना, ये सब अब आम होता दिख रहा है. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या तकनीक के इस दौर में अब हमें ऐसी मुसीबतों के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी?

इन्हें भी पढ़े

india bangladesh

बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क

November 20, 2026
PM modi Russia

कभी किसी को न बताने वाली सीक्रेट टेक्नोलॉजी भारत को ट्रांसफर करेगा रूस!

November 18, 2026
crude oil

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर समुद्री रास्तों का कब्जा, क्या इस बदलते खेल में भारत बनेगा नई महाशक्ति?

November 15, 2026
iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Load More

बीते 15 दिनों में कई बड़ी तकनीकी परेशानी यूजर्स को देखने को मिली हैं. माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई खराबी के कारण दुनियाभर में ईमेल और ऑफिस से जुड़े काम प्रभावित हुए. आउटलुक, टीम्स और AI असिस्टेंट कोपायलट जैसी सर्विस भी कुछ समय तक प्रभावित रहीं. कंपनी के अनुसार, सर्वर अपग्रेड के दौरान नेटवर्क से जुड़ी एक पुरानी तकनीकी खामी सामने आई थी, जिसके कारण यह समस्या हुई.

हवाई यात्रा और बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ा असर

अमेरिका में FAA के नेटवर्क में आई खराबी ने हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया. शुक्रवार को देशभर में विमानों की उड़ान पर चार घंटे से ज्यादा समय तक रोक लगानी पड़ी. इसे पिछले 25 सालों का सबसे लंबा राष्ट्रीय स्तर का ग्राउंड स्टॉप बताया गया. इसके कुछ दिन बाद यूनाइटेड एयरलाइंस के सिस्टम में भी तकनीकी समस्या देखने को मिली, जिसके कारण कई प्लाइट प्रभावित हुई.

हाल ही में जेपी मॉर्गन चेस के कस्टमर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. बैंक के इंटरनल हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग के कारण लेनदेन में देरी हुई. वहीं मंगलवार को एप्पल की एप्पल म्यूजिक, ऐप स्टोर और एप्पल केयर जैसे सर्विस पर भी असर देखने को मिला.

AI से बढ़ रहे साइबर सुरक्षा के खतरे?

इन तकनीकि खामी के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार AI जहां सॉफ्टवेयर की खामियों को पहचानने में सहायता कर रहा है, वहीं इसका इस्तेमाल साइबर हमलों को ज्यादा असरदार बनाने के लिए भी किया जा रहा है.

हाल ही में AI की सहायता से PHP प्रोग्रामिंग भाषा में कई सिक्योरिटी खामियों का भी पता लगाया था. इसके बाद कंपनियों को जरूरी अपडेट जारी करने पड़े. इसी तरह साइबर सुरक्षा स्टार्टअप Calif ने AI की सहायता से Java में एक सॉफ्टवेयर बग को निकाला. इसके बाद Oracle ने सुरक्षा अपडेट जारी किया और अमेरिकी साइबर एजेंसियों ने संस्थानों को इसे इंस्टॉल करने की सलाह दी.

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स जस्टिन कैप्पोस के अनुसार, AI हमलावरों के लिए साइबर हमले करना आसान बना रहा है. लेकिन, बग को सही करने के मामले में यह अभी उतना असरदार नहीं है.

क्या आने वाले समय में बढ़ेंगी ऐसी घटनाएं?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इस तरह की तकनीकी समस्याएं आने वाले समय में भी बढ़ सकती हैं. इसकी एक वजह यह है कि आज के कई डिजिटल सिस्टम बड़े स्तर पर AI सर्विस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार नहीं किए गए थे. लेकिन, अमेरिकी सरकार और संबंधित कंपनियों ने इन घटनाओं के बीच किसी साइबर हमले या आपसी संबंध का सबूत होने से मना कर दिया है. अमेरिकी सीनेटर मार्क वार्नर ने भी इन घटनाओं को अलर्ट बताया है. उनका कहना है कि AI की रफ्तार के मुकाबले इसके प्रभावों को संभालने की तैयारी अभी पीछे है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024

महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, रोजमर्रा की चीजें हुई सस्ती!

April 15, 2025
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.