Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

बैरक में थे सेना के छह जवान, दो हवलदारों को ही क्यों मारी गोली, आरोपी सैनिक ने बयां की वारदात की वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 29, 2022
in जुर्म
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पठानकोट (पंजाब)। पंजाब के पठानकोट में सोमवार को अपने दो साथियों को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी सेना के जवान ने पुलिस पूछताछ में माना है कि दोनों हवलदार उसके घर में चल रहे पारिवारिक मसलों पर ताने मारते थे और तंग करते थे। आरोपी ने बताया कि वारदात के दिन भी दोनों ने उसके परिवार में चल रहे कुछ मुद्दों को छेड़कर जले पर नमक छिड़का। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। यह जानकारी थाना नंगलभूर के प्रभारी नछत्तर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सैनिक वारदात को अंजाम देकर वर्दी में ही भाग निकला। वारदात के बाद आरोपी लोकेश छावनी इलाके के आसपास घूमता रहा। इसके बाद गांव घियाला गया और वहां से लिफ्ट लेकर भागने की फिराक में था।
लोगों को मीरथल में हुई वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को वर्दी में घूम रहे व्यक्ति की सूचना दी। नंगलभूर पुलिस ने उसे डमटाल जाते वक्त रास्ते में कंदरोड़ी मोड़ पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या का कारण बताया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा।

ढाई साल पहले ही लोकेश हुआ था फौज में भर्ती
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोकेश को फौज में भर्ती हुए अभी ढाई साल ही हुए थे। 21 वर्षीय आरोपी लोकेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। ट्रेनिंग के बाद चंद माह पहले ही उसकी मीरथल में पोस्टिंग हुई थी। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हत्या का कारण छुट्टी न मिलना बताया जा रहा है, जो बेबुनियाद है। हत्या का कारण आरोपी ने खुद बयां किया है कि पश्चिम बंगाल के जिला हुबली, नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के जिला लातूर, बड़े गांव निवासी हवलदार तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव उसके पारिवारिक मसलों पर चिढ़ाते थे।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

चार अन्य जवान भी बैरक में थे मौजूद
सूत्रों ने बताया कि जिस बैरक में गोलियां चलीं, उस बैरक में वारदात के समय चार अन्य जवान भी सो रहे थे। इनमें से तीन नायक और एक सिपाही था। आरोपी लोकेश ने रंजिश में हवलदार गौरी शंकर और हवलदार तेलांगी सूर्याकांत पर ही गोलियां चलाईं। हवलदार गौरी शंकर की एक नन्ही बच्ची है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
अमृतसर के खासा में भी हो चुकी वारदात
बता दें कि इसी साल मार्च में अमृतसर के खासा स्थित बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी थी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई थी। गोली चलाने वाले बीएसएफ जवान ने अपने साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इसके बाद जांच में स्पष्ट हुआ था कि जवान मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में विक्रेता विकास कार्यक्रम प्रारंभ

November 20, 2023
अध्यक्ष लालचंद शर्मा

बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

March 1, 2023
Hunger strike started in New Delhi

नई दिल्ली में इज़राइल और फ़िलिस्तीन में शांति के लिए शुरू हुई भूख हड़ताल

November 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.