Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अधिकारियों के फोन जब्त कर डीएम ने 8 किमी पैदल चल बालू खदान पर मारा छापा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
बालू खदान
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बांदा l जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को मध्य रात्रि में अवैध खनन व परिवहन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम के साथ 8 किलोमीटर पैदल चलकर मरौली खंड 2 एवं अछरौड़ खादर बालू खदान में छापा मारा। छापा मारने से पहले जिलाधिकारी ने अपने समस्त स्टाफ एवं खनिज विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे, ताकि खदान संचालकों तक छापे की सूचना न पहुंच सके। छापे के दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग पाए जाने पर 44 ट्रकों को सीज किया गया। उनके साथ खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता एवं खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र व पुलिस बल शामिल रहा।

डीएम मंगलवार की मध्य रात्रि में दलबल के साथ अछरौंड़-मरौली मार्ग पर आ रहे बालू मोरम के ओवरलोड ट्रकों की जांच की। जांच के समय कुल 44 ट्रकों द्वारा बालू का अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पाये जाने पर ई-चालान के माध्यम से वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया और वाहनों को थाना मटौंध पुलिस की अभिरक्षा में दिया, जिससे लगभग 26,40,000 रुपये का राजस्व प्राप्त होने की सम्भवना है। इसके अलावा जिले की तहसील बांदा स्थिति ग्राम अछरौंड (खण्ड संख्या-1) में बालू के स्वीकृत खनन पट्टे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनन पट्टे के क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाला बोर्ड लगा हुआ पाया गया और खनन क्षेत्र में स्थापित तौल मशीन के लगे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं मिले। खदान में उपस्थित कर्मचारी टीम को देखते ही मौके से भाग गए।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
cm samrat chaudhary

बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, स्किल ट्रेनिंग के लिए 430 करोड़ मंजूर

August 13, 2026
liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
Load More

इसी तरह मरौलीखादर (खण्ड संख्या-2) में बालू के स्वीकृत खनन पट्टे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन पट्टे के क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाला बोर्ड लगा हुआ पाया गया और खनन क्षेत्र में स्थापित तौल मशीन के लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले। वहीं, ग्राम अछरौंड के केन नदी के उस पार ट्रैक्टरों द्वारा बालू का अवैध खनन परिवहन होते हुए देखा गया, लेकिन टीम को देखते हुए रात्रि के अंधेरे का लाभ लेते हुए ट्रैक्टर चालक भाग गए। जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
'हलाल सर्टिफिकेट'

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन ‘हराम’

November 18, 2023
cm dhami

आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक हैं सीएम धामी!

April 16, 2025
MP Assembly

230 सदस्यी MP विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करने में निभाएंगे ये बड़े मुद्दे अहम भूमिका

October 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.