Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

परिजन बोले, बस- बेटियां केरल से घर लौटाएं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बांसवाड़ा । बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ इलाके के विभिन्न गांवों की बारह बच्चियों को केरल के कोझिकोड में 26 जुलाई को रेल से उतारकर सीडब्ल्यूसी केंद्र में रखने के बाद अब परिजन उनकी वापसी की बाट जोह रहे हैं। घर के पुरुष केरल में हैं। यहां मां, दादी की रूलाई फूट रही है और उनकी आंखों में बेटियों के घर लौटने का इंतजार दिख रहा है।

सज्जनगढ़ क्षेत्र की बच्चियों को केरल के एर्नाकुलम में चलने वाले एक निशुल्क विद्यालय में प्रवेश के लिए ले जाते समय 26 जुलाई को कोझीकोड में मानव तस्करी के आरोप में रेलवे पुलिस ने उतार लिया था। गांव के ही लोकेश व श्यामलाल को केरल पुलिस ने बाद में मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बच्चियों को अभी सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रखा हुआ है।
अभिभावकों के फर्जी दस्तावेज ले लेने और कथित रूप से मारपीट के आरोपों के बीच जानकारी बांसवाड़ा बाल कल्याण समिति को मिली। इस पर कोझीकोड सीडब्लूसी और वहां की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद यह मामला मीडिया में उछला तो जिस पर प्रशासन-पुलिस भी हरकत में आए।

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

घर में सिर्फ महिलाएं
इधर, जब समाचार एजेंसी संवाददाता ने ग्राम पंचायत महूडी, गराडिया, धनपुरा, खुंदनीहाला, माचा मोलन की बच्चियों के घर पहुंचकर पड़ताल की। यहां कुछ घरों में तो ताले नजर आए। वहीं कुछ घरों में सिर्फ महिलाएं व बुजुर्ग ही मिले। उन्होंने बताया कि बच्चियों को रेल से उतार लेने की घटना के बाद से कोई अधिकारी उनके यहां नहीं पहुंचा है। वहीं बच्चियों की याद सताने से उनकी रूलाई भी फूट रही है। बच्चों की चिंता में दो दिन से खाना-पीना मानो छूट सा गया है।

एक बार घर आ जाए
महूड़ी उपला फला की जुड़वा बहनों महिमा व अश्विना की मां रजनी ताबियार व दादी कुडी देवी ने बताया कि दोनों को कक्षा छठी में प्रवेश दिलाने के लिए एनजीओ के माध्यम से रवाना किया था। उन्हें रेल से उतारने की सूचना के बाद कमलेश भी केरल पहुंच गए हैं। अब दोनों बेटियां घर आ जाएं, इतना ही चाहिए। धनपुरा के राजू के परिजनों के अनुसार करुणा व गुड्डी को श्यामलाल व लोकेश केरल ले जाने के लिए आए थे। अब बच्चियों की चिंता सता रही है। माचा में बच्चियों के मकानों पर ताले लगे मिले।

दो के खिलाफ प्राथमिकी
इधर, केरल जीआरपी के एसआई जमशीद ने बताया कि मामले में टोड़ी कालू के लोकेश कुमार पुत्र राणजी गरासिया तथा भीलकुआं निवासी श्यामलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उन्हें पुलिस हिरासत में रखा है।

यह बोले थानाधिकारी
मामले में सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपतसिंह का कहना है कि केरल पुलिस ने कॉल आया था। बच्चियों को लोकेश व श्यामलाल लेकर गए थे। दोनों पहले वहां पढ़ चुके हैं। उनके साथ चार बच्चियों के अभिभावक थे। मानव तस्करी के संदेह में बच्चियों को उतारा था। वहां की सीडब्ल्यूसी बांसवाड़ा से संपर्क में है। लीगल प्रोसेस के बाद बांसवाड़ा में पेश होंगे। यह भी पता चला है कि बच्चे जिस स्कूल में जा रहे थे, वह जेजे एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं था, जिसके चलते कार्रवाई हुई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राम मंदिर

‘सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वही बनाएंगे’ का नारा सच हुआ!

December 30, 2023

शहीदों की शहादत बेच, देश मना रहा है आज़ादी का अमृत महोत्सव : हरपाल राणा

May 13, 2023
महाद्वीप

तेजी से दरक रहा 146 करोड़ की आबादी वाला ये महाद्वीप, क्या दो हिस्सों में बंट जाएगा?

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.