Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लाडलों के शव देख बिलख पड़े परिजन, हर आंख हुई नम, देखें तस्वीरें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंद सागर झील में डूबने से जान गंवाने वाले सातों युवकों के परिजन शवों को लेने के लिए मंगलवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे। शव गृह में अपने लाडलों को देखकर परिजन बिलख पड़े।  शवों की शिनाख्त व अन्य प्रक्रिया के दौरान अस्पताल परिसर चीख पुकार से गूंज उठा। पंजाब के मोहाली के बनूड़ से पहुंचे परिजन अस्पताल की दीवार का सहारा लेकर विलाप करते रहे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए साथ आए कुछ लोग उन्हें शव गृह से कुछ दूरी पर ले गए। यहीं पर प्रशासनिक औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। बनूड़ वार्ड-11 से पार्षद भजन लाल की अगुवाई में आए लोगों ने प्रशासन के साथ तालमेल रखते हुए प्रक्रिया पूरी की।

पंजाब से सात सरकारी एंबुलेंस शवों को लेने के लिए ऊना पहुंची थीं। पोस्टमार्टम के बाद एक के बाद एक एंबुलेंस ऊना से बनूड़ के लिए रवाना हुईं। मौके पर बंगाणा पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। इससे पहले तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत राशि दी। परिजन फौरी राहत राशि हाथ में नहीं ले पाए।
राहुल शर्मा ने बिलखते परिजनों की जेब में खुद राहत राशि डाली। पार्षद भजन लाल ने कहा कि पंजाब में स्थानीय और हिमाचल में ऊना प्रशासन का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गांव से साथ आए लोगों ने रमेश की हालत देखते हुए उसे शवगृह से दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे बिठा दिया। लेकिन उसकी नजरें लगातार शवगृह की ओर ताकती रही। रमेश ने रुंधे गले से कहा कि साहब! गरीब परिवार से हैं और बड़ी मेहनत करके बच्चों का कंधा अपने बराबर किया था। पिछले साल एक भाई सड़क हादसे में घायल हो गया और वो अभी तक बिस्तर पर है। उसके दोनों बेटे चल बसे। मेरा एक बेटा शवगृह में पड़ा है और एक भाई है। अपनों को शव गृह में देखकर रमेश सुध-बुध खो बैठा। साथ आए परिजनों ने उसे संभाला, लेकिन अपनों को खोने के गम में रमेश किसी से कुछ नहीं कह पाया।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

गौरतलब है कि सोमवार को सावन के महीने में मंदिरों में दर्शन करने के लिए पंजाब से आए सात युवकों की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई थी। ये सभी झील में नहाने के लिए उतरे थे और तैरना नहीं जानते थे। झील की गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक एक युवक डूबने लगा तो अन्य ने चेन बनाकर बचाने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते सभी झील में डूब गए।  हादसे में दो परिवारों ने अपने दो-दो बेटे खोए हैं जबकि चार आपस में चाचा-भतीजा लगते थे।

हादसे में सुरजीत  ने अपना एक बेटा पवन व तीन पौत्र रमन, लव व लखवीर खो दिए। 32 वर्षीय पवन कुमार तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह शराब फैक्टरी में मजूदरी करता था। उन पर ही सारे परिवार की जिम्मेदारी थी। लाल चंद के दोनों बेटे रमन  और लाभ की डूबने से मौत हुई है। रमन सरकारी कॉलेज खूनीमाजरा में इलेक्ट्रिक्ल डिप्लोमा में दूसरे साल का छात्र था। वहीं लाभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था। इनकी दो बहनें हैं। लाल चंद की पिछले साल हादसे में चार जगह से टांग टूट गई थी। वह अभी तक बिस्तर पर है। वहीं लखवीर बनूड़ के स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी था। विशाल (18) तीन भाइयों में बीच वाला था। उसके पिता मजदूरी करते थे। अरुण 8वीं का विद्यार्थी है। शिवा दसवीं कर रहा है। किशन, मोनू, फौजी और रमन भी इनके साथ गए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्रीय लोक सेवा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

June 15, 2024
Moto GP India

सीएम योगी ने मोटो जीपी भारत में हिस्सा लेने आए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से किया संवाद

September 24, 2023
एनर्जी ट्रांजिशन

विचार: भारत में एनर्जी ट्रांज़िशन बॉटम-अप तरीक़े से होगा

December 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.