Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

खाटूश्यमजी में बंद हुए वीआईपी रास्ते, भीड़ बढऩे पर 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 10, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीकर/ खाटूश्यामजी।  राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी सोमवार को मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दांतारामगढ़ तहसीलदार विपुल चौधरी, रींगस सीओ सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव और ईओ विशाल यादव की टीम आज सुबह ही खाटू के दौरे पर निकली। जिसने श्री श्याम मंदिर की मुख्य मेला मैदान में स्थित दुकानों के पीछे के रास्तों के गेट को ताला लगवा दिया। वहीं, लोहे के टीन शेड से रास्तों को बंद कर दिया। वहीं, अन्य रास्तों का जायजा लेकर वहां भी श्रद्धालुओं के लिए माकूल इंतजाम करने की कवायद की। कई जगह से अतिक्रमण भी हटवाया गया। टीम अब भी खाटूश्यामजी में दौरा कर रही है।

घटना स्थल पर ऊंघते रहे पुलिस कर्मी
इधर, सोमवार के घटनास्थल पर हालात आज भी जस के तस नजर आए। जब एजेंसी संवाददाता मौके पर पहुचा तो यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान कुर्सी पर ऊंघते नजर आए। टीम को देखकर वे जरुर कुर्सी से उठकर हरकत करते दिखे। वहीं, कलक्टर एसपी द्वारा सोमवार को प्रतिबंधित किए गए रास्तों से भी वाहनों की आवाजाही जारी रही।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

24 घंटे खुलेंगे पट, खुलेगा वैकल्पिक मार्ग
इधर, हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे पर श्याम मंदिर के पट 24 घंटे खुले रखने का फैसला लिया है। कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि इससे भीड़ का दबाव कम होने के साथ श्रद्धालुओं को भी सुविधा रहेगी। इसी तरह मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश भी की जा रही है। जिससे भी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को मंदिर के पट 11 बजे ही बंद कर दिए गए थे। जिससे एकादशी पर दर्शन से पहले मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ गया था। जो सोमवार सुबह मंदिर के पट खुलते ही भगदड़ में तब्दील हो गया। जिससे ही तीन महिलाओं की मौत के साथ चार श्रद्धालु घायल हो गए थे।

विधायक के बाद माकपा ने भी खोला मोर्चा
इधर, हादसे के बाद सोमवार को दांतारामगढ़ विधायक चौधरी विरेन्द्र सिंह के बाद आज माकपा ने भी मंदिर कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। माकपा कार्यकर्ता सीकर धर्मशाला से कस्बे में रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नारेबाजी के बीच इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार व मंदिर कमेटी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
माणा हिमस्खलन

माणा हिमस्खलन: सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा

March 3, 2025
artifical Intelligence

क्या चुनावों को प्रभावित कर सकता है AI?

April 25, 2024
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के भाषण के दौरान बार-बार क्यों निकली रूल बुक, जानें

July 1, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.