श्रीनगर गढ़वाल। निर्माण कार्यों में रॉयल्टी के पूर्व नियम बदल कर नए नियम बनाए जाने व जीएसटी दर में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में ठेकेदार संघ कीर्तिनगर का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ठेकेदारों ने कहा कि जीएसटी दर में बढोतरी और नए नियम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से तत्काल इसे वापस लिए जाने की मांग की।
इस मौके पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चिरंजी लाल पुंडीर, सोहन सिंह रतगली, राजेंद्र सिंह चंद, विनोद सिंह रावत, शंकरमणि पांडेय, मोहन सिंह, प्रमेंद्र सिंह नेगी, विपिन कंडारी, कलम सिंह कंडारी, चरण सिंह राणा, दिगंबर सिंह, मानेंद्र सिंह पंवार, राम सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।







