नई दिल्ली, 20 अगस्त (आरएनएस) । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई का रेड के बाद दिल्ली में शराब नीति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में प्रथम आरोपी है लेकिन शराब घोटाले के असली कीपिंग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी की सरकार भी है और
बेवड़ी सरकार भी है। क्योंकि जिस तरह से इनके भ्रष्ट नेताओं ने कहा है कि हमें कोविड-19 लेना देना नहीं है फिर शराब बालों से क्या लेना देना था इसका जवाब आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को देना चाहिए। दिल्ली के गली-गली मयखाने की बू देश एवं दुनिया में फैल गयी है। शराब घोटाले की जांच शुरू होने के बाद मनीष सिसोदिया के चेहरे के रंग और हाव-भाव सब उड़ गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खुद प्रेस करके पत्रकारों के सवालों का जवाब तक नहीं देते हैं और सिसोदिया कहते हैं कि शराब घोटाले की चिंता नहीं करें उन्होंने मांग लिय है कि शराब घोटाला हुआ है । अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरह से मनीष सिसोदिया ने घोटाले होने की बात को स्वीकार लिया है । अनुराग ठाकुर ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को खुली चुनौती देता हूं यह दोनों लोग 24 घंटें के अन्दर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शराब घोटाले पर उठाये गए सवालों का जबाव दें।
अरविन्द केजरीवाल सरकार दिल्ली में रेवड़ी सरकार और बेबड़ी सरकार भी है। आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमे कोविड से लेना-देना नहीं है, तो भाई यह तो बता दो कि शराब कंपनियों से आपका क्या लेना-देना है? अरे भाई! कोविड फैलाने पर अरविन्द केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कुछ किया नहीं, जबकि दिल्ली कारण देश में हाहाकार मचा था।अरविन्द केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले को अन्य बातों से ढकने का काम नहीं करें, क्योंकि उनका असली चेहरा सामने आया है। अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेता सच्चाई, अपनी जिम्मेदारी और सवलों से भागते हैं। अब ये लोग जनता से भी दूर भागेंगे। आज जब मीडिया सवाल पूछ रही थी तब मनीष सिसोदिया पीठ दिखाकर भाग रहे थे। ठीक वसे ही अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जनता से भी भागना पड़ेगा। मनीष सिसोदिया जहाँ सीबीआई का जबाव नहीं दे पा रहे हैं, दूसरी ओर मीडिया के सवालों का जबाव से भाग रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति सही थी तो वापस क्यों नहीं गई क्योंकि यह वही बात हो गई कि चोर की दाढ़ी में तिनका दिखा तो दाढी मुडवा ली। ठीक वैसे ही, शराब घोटाले सबको दिखने लगा तो नई शराब नीति वापस ले ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब मैनुफक्चरिंग कंपनियों को रिटेल ठेके की अनुमति नहीं होती थी तो केजरीवाल सरकार ने मैनुफक्चरिंग कंपनियों को रिटेल का ठेका क्यों दी। शराब टेंडर जारी होने पर कंपनियों का कार्टेल बनाकर ठेका लेना अवैध होता है तो कार्टेल कंपनियों को शराब बेचने का ठेका क्यों दिया गया। खाओ गली और इंडो स्प्रीट जैसी ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को शराब बेचने का ठेका दिया या नहीं यह सवाल का जवाब दें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 25 अक्टूबर 2021 को दिल्ली के एक्साइज डिपार्टमेंट ने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों और कुछ कंपनियों को नोटिस दिया था तो अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उस नोटिस पर क्या कार्रवाई की गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के शराब माफियाओं को बिना कैबिनेट अप्रुवल के 144 करोड़ रुपए वापस क्यों किया? क्या मनीष सिसोदिया ने किया या अरविन्द केजरीवाल की सहमती से शराब कंपनियों को लाभ क्यों पहुँचाया गया? इसका जबाव अरविन्द केजरीवाल जी को देना होगा, वे इन सवालों से भागते हैं। शराब टेंडर जारी होने पर अर्नेस्ट मनी जमा हुए थे उसमें से 30 करोड़ रुपए क्यों वापस किए गए? ये अर्नेस्ट मनी वापस किए तो आपके जेब में कितने पैसे आए? इसका जबाव देना होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा की अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने शराब ठेकों की कमीशन 2 प्रतिशत से बढक़र 12 प्रतिशत क्यों की। मनीष सिसोदिया की शराब बिचौलिये से रिश्ते क्या हैं? अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को यह बताना होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करते थे और आजतक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की। ये लोग सत्ता में आकर भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड बनाने लगे।ठाकुर ने कहा कि मनीष सिसोदिया अब अपने नाम के स्पेलेंग भी चेंज कर मनी शीह (एमओएनईवाई एसएचआईए) अर्थात कमाई करो और चुप रहो। घोटाला करो, जनता और मीडिया को पीठ देखाकर भागो। यदि कोई महिला पत्रकार सवाल करे तो उसे लताड़ो। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने महिला पत्रकार को अपमानित कर अति निन्दनीय काम किया है, भारतीय जनता पार्टी जिसकी घोर भर्त्सना कराती है।







