Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल सरकार के 7 साल, सीएम ने बताया- क्यों रहे ये बेमिसाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले सात साल में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए काम की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। दिल्ली को दुनिया की सबसे बेहतरीन राजधानी बनाने के मिशन पर काम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सीसीटीवी दिल्ली में लगाए गए हैं।

सीएम ने कहा, पूरे देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी भी दिल्ली में ही है। दिल्ली को 24 घंटे पानी, 2025 तक यमुना में डुबकी लगाने, दिल्ली को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की राजधानी बनाने से लेकर कई बड़ी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। यहां बसों में महिलाएं मुफ्त सफर करती हैं। 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर होगी। सीएम का कहना है कि पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। पंजाब में आप सरकार बनना तय है।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

दिल्ली सरकार का सबसे ज्यादा बजट शिक्षा पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अपने कुल बजट का 26 फीसदी पैसा शिक्षा पर खर्च करने वाला देश का अकेला राज्य है। सरकारी स्कूलों में हुए बदलावों का ही असर है कि इस बार करीब 2.5 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है। सरकारी स्कूलों में हैपीनेस और माइंडफुलनेस क्लास के जरिए बच्चों के तनाव को दूर किया जाता है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के साथ बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम शुरू किया गया। दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड का गठन कर इंटरनैशनल शिक्षा बोर्ड से समझौता किया है। देशभक्ति की पढ़ाई भी शुरू की गई है। इस बार 12वीं का नतीजा 99.7 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूलों के बच्चे आईआईटी, मेडिकल समेत तमाम बड़े एग्जाम क्लियर कर रहे हैं।

सात साल में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए काम की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। दिल्ली को 24 घंटे पानी, 2025 तक यमुना में डुबकी लगाने, दिल्ली को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की राजधानी बनाने से लेकर कई बड़ी योजनाओं पर काम जारी है। 2047 तक हम दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर करेंगे।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

सभी को मुफ्त इलाज के साथ नए अस्पताल बन रहे
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य पर 16 फीसदी बजट खर्च कर रही है, जो बाकी राज्यों से तीन गुना ज्यादा है। सभी को मुफ्त इलाज देने के साथ दिल्ली में नए अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक और सरकारी अस्पतालों का तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र दिया गया है। मोहल्ला क्लीनिक में 125 तरह की मुफ्त दवाइयां और 212 लैब में मुफ्त टेस्ट उपलब्ध हैं। अगर सरकारी अस्पतालों में 30 दिन के भीतर जांच नहीं होती है, तो पैनल में शामिल 23 निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों में जांच करा सकते हैं। कुल 1155 सर्जरी के लिए 56 निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च सरकार उठाती है।

2025 तक यमुना में लगा पाएंगे डुबकी
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने साल-2025 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य रखा है और हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे। यमुना को साफ करने के लिए 6 स्टेप एक्शन प्लान तैयार है। पिछले 6 सालों से बिजली की दरों में बढ़ोतरी किए बिना फ्री और 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। दिल्ली वालों को प्रतिमाह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाती है। 2021 में दिल्ली के 30.8 लाख उपभोक्ताओं का हर महीने बिजली का बिल जीरो आया है। डोर स्टेप डिलिवरी योजना में लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का फायदा मिल रहा है। मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी मिल रही है। पूरे देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दिल्ली में मिल रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
PM Modi

बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी!

January 29, 2025
Opposition unity missing in 2023

नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल!

June 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.