Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

Google पर एक गलती पड़ी भारी, अकाउंट से कट गए लाखों रुपये

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
google
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स तरह-तरह के जाल ऑनलाइन फैला रखे हैं. हाल में ही ऑनलाइन फ्रॉड का एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां एक यूजर से 8.24 लाख रुपये की ठगी हुई है. ठगी का ये पूरा मामला ऑनलाइन सर्च में की गई गलती से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, पीड़ित सीनियर सिटीजन हैं, जो अपने डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन तलाश रहे थे. पीड़ित कपल नोएडा के सेक्टर 133 में रहता है. शिकायत के मुताबिक, ऑनलाइन ठगी का ये मामला 22 जनवरी और 23 जनवरी का है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
Load More

कैसे हुए ठगी का पूरा खेल?
FIR के मुताबिक, अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी IFB डिशवॉशर के कस्टमर केयर नंबर का नंबर गूगल पर सर्च कर रहे थे. उनकी पत्नी ने ऑनलाइन सर्च से 1800258821 नंबर निकाला, जो IFB कस्टमर्स केयर के नाम से गूगल पर मौजूद था.

हालांकि, ये नंबर अब बंधन बैंक के कस्टमर केयर के तौर पर दिख रहा था. पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी ने इस नंबर पर कॉल की, तो एक महिला ने फोन उठाया और उसने अपने सीनियर से कॉल कनेक्ट करने की बात कही. इसके बाद कथित सीनियर ऑफिसर ने उनकी पत्नी से फोन पर AnyDesk ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और उनसे कुछ डिटेल्स मांगी. इसके बाद फ्रॉड्स ने महिला से 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा, जिससे कंप्लेंट दर्ज हो सके.

प्रॉसेस के दौरान ठगों की कॉल कई बार कटी और उन्होंने पर्सनल नंबर से पीडिता को लगातार कॉल की. उसी दिन शाम 4.15 बजे बुजुर्ग के अकाउंट से 2.25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ. अगली सुबह उन्होंने एक और मैसेज देखा, जो 5.99 लाख रुपये का था. पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस और बैंक दोनों को दी. इसके बाद उन्होंने अपने जॉइंट अकाउंट को फ्रीज करा दिया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनके अकाउंट से काफी पैसे कट गए.

कैसे बच सकते हैं आप?
ऑनलाइन ठगी का ये मामला नया नहीं है. इस तरह के मामले पहले भी कई बार देखने को मिले हैं. दरअसल, स्कैमर्स कई बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई फेक नंबर्स को कस्टमर केयर के नाम से रजिस्टर कर देते हैं. इससे जब भी कोई कंज्यूमर्स ऑनलाइन सर्च करता है, तो उसे ये फर्जी नंबर नजर आता है. यदि कोई यूजर उनके जाल में फंसकर कॉल करता है, तो स्कैमर्स उसके साथ ठगी करते हैं. इस तरह के स्कैम से खुद को बचाने के लिए आपको ऑनलाइन सर्च करते हुए सावधान रहना चाहिए.

किसी भी नंबर पर कॉल ना करें, बल्कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर हासिल करें. वहीं AnyDesk या किसी दूसरे ऐप को अपने पर्सनल डिवाइस पर कभी भी डाउनलोड ना करें. इससे स्कैमर्स को आपके डेटा का एक्सेस मिल जाता है. कस्टमर केयर कभी भी आपसे पैसे नहीं मांगता, बल्कि किसी सर्विस के लिए आपको पैसे देने भी पड़े, तो सर्विस होने के बाद देना होता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Israel

ईरान और इजराइल में से किसकी सेना ज्यादा मजबूत, किसके पास कितने हथियार?

October 2, 2024
Exit Polls

5 राज्यों के एग्जिट पोल:- किसकी बनेगी सरकार ? क्या कहते हैं आंकड़े !

April 29, 2026
CM Dhami

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल-पल अपडेट ले रहे सीएम धामी

November 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.