Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार में फैला प्रतिबंधित सिरप का नेटवर्क, नेपाल से जुड़े तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 1, 2026
in राज्य
A A
cough syrup
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीतामढ़ी। यूपी और एमपी के बाद अब बिहार में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप का अवैध नेटवर्क तेजी से पैर पसार रहा है। सीतामढ़ी जिले में एक ही दिन में 1500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामदगी ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि समाज को भी चौंका दिया है। इस कार्रवाई के बाद नशे के इस संगठित धंधे की जड़ें नेपाल तक फैली होने की आशंका और गहरी हो गई है।

सोमवार को सोनबरसा से 700 बोतल और सीतामढ़ी शहर के चकमहिला इलाके से 800 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप जब्त की गई। दोनों ही मामलों में एक-एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

बिहार में फिर लागू हुई जोनल पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Kanwar Yatra

CCTV और साइबर कमांडो… हरिद्वार कांवड़ मेले की सुरक्षा इस बार सबसे हाईटेक

July 31, 2026
महिला सम्मान योजना

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

July 30, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- ‘यह निर्णय…’

July 30, 2026
Load More

पुलिस अब इस नेटवर्क को शराबबंदी के बाद बदले नशे के पैटर्न से जोड़कर देख रही है, जहां युवा वर्ग कोरेक्स सिरप, डायलोटर, टैबलेट और इंजेक्शन को नशे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

नेपाल से संचालित हो रहा नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड नेपाल में बैठे हैं, जो बिहार के सीमावर्ती इलाकों के जरिए प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करा रहे हैं। धंधेबाजों को यह भरोसा दिलाया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जेल से छुड़वा दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के बावजूद यह धंधा बदस्तूर जारी है।

चकमहिला बरामदगी में एनडीपीएस एक्ट

चकमहिला से प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की बरामदगी के मामले में नगर थानाध्यक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पुनौरा वार्ड नंबर-2 निवासी गणेश प्रसाद और परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अविनाश गुप्ता को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित बनाया गया है। अविनाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसबी और एसटीएफ की सूचना पर की गई छापेमारी में एक कमरे से नकद 8800 रुपये, मोबाइल फोन, बड़ी मात्रा में टैबलेट, इंजेक्शन और सैकड़ों बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दवाओं की बिक्री करता था और उसे हर महीने 15 हजार रुपये वेतन दिया जाता था।

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल

सबसे हैरानी की बात यह है कि नगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा कई दिनों से संचालित था। एक ही दिन में 1500 बोतल की बरामदगी ने पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शराबबंदी के बाद नशे का यह नया रूप युवा पीढ़ी को तेजी से बर्बादी की ओर धकेल रहा है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। फिलहाल छोटे धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं, लेकिन असली सरगना कानून की पकड़ से दूर है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राज्यों की यात्राओं का असर नहीं

January 25, 2023
Biden

ऐसा क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति कि खुशी से झूम उठा तालिबान?

July 2, 2023

पंजाब और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं तय पर पा रही कांग्रेस पार्टी?

April 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें
  • टैक्स से भरा सरकार का खजाना, विकास पर जमकर हो रहा खर्च
  • तेल खरीदने वाला भारत, क्या दुनिया को ग्रीन एनर्जी बेचने जा रहा है?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.