Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

लाल किला ब्लास्ट मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2026
in जुर्म, दिल्ली
A A
Delhi blasts
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले साल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे से ब्लास्ट में हाई-टेक ‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल में शामिल उच्च शिक्षित डॉक्टरों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए ‘घोस्ट’ सिम कार्ड और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का एक जटिल जाल बुना था। इसी मामले के सामने आने के बाद भारत सरकार ने संचार नियमों में बड़े बदलाव किए है।

टेरर मॉड्यूल का ‘डबल फोन’ प्रोटोकॉल

इन्हें भी पढ़े

ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
NTA

NEET- UG : अभ्यर्थियों के लिए NTA बड़ी अपील, सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें दूर

June 18, 2026
buses delhi

DTC की ‘लेडीज स्पेशल’ बसों में तैनात होंगी महिला पुलिस कर्मी, हर जिले में खुलेंगे ऑल-वूमेन पुलिस स्टेशन

June 17, 2026
Taranjit Singh Sandhu

मानसून से पहले वर्षा जल संचयन परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश, उपराज्यपाल ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिया जोर

June 16, 2026
Load More

जांच अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल गनई, अदील राथर और अन्य सहयोगी एक विशेष ‘टैक्टिकल प्रोटोकॉल’ का पालन कर रहे थे। हर आरोपी के पास एक अपना निजी फोन था, जो उनके असली नाम पर रजिस्टर्ड था। इसका इस्तेमाल वे अपनी डॉक्टरी और निजी काम के लिए करते थे ताकि किसी को शक न हो। इसके साथ ही उनके पास एक दूसरा फोन होता था जिसे वे केवल पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर से वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर बात करने के लिए इस्तेमाल करते थे।इन फोन में लगे सिम कार्ड उन आम नागरिकों के नाम पर थे, जिनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया था।

डॉ. उमर ने रची थी लाल किले ब्लास्ट की साजिश

लाल किले के पास विस्फोटकों से लदी कार चला रहा डॉ. उमर-उन-नबी धमाके में मारा गया था। इस हमले में कुल 15 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने इन डॉक्टरों को यूट्यूब के जरिए IED असेंबली सिखाई थी। शुरुआत में ये डॉक्टर सीरिया या अफगानिस्तान जाकर लड़ना चाहते थे, लेकिन हैंडलर्स ने उन्हें भारत के भीतर ही ‘हिंगरलैंड’ हमले करने के लिए राजी किया। फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े इन डॉक्टरों के पास से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर जैसे घातक विस्फोटक भी बरामद किए गए।

सरकार का बड़ा फैसला, अब सिम कार्ड के बिना नहीं चलेंगे ऐप्स

इस जांच के नतीजों के आधार पर दूरसंचार विभाग (DoT) ने 28 नवंबर को एक बड़ा निर्देश जारी किया। अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स को डिवाइस में लगे एक एक्टिव, फिजिकल सिम कार्ड से लगातार लिंक होना होगा। सभी कंपनियों को 90 दिनों के भीतर यह सुनिश्चित करना होगा कि सिम कार्ड न होने पर ऐप काम न करे।अगर फोन से सिम निकाल दिया जाता है, तो मैसेजिंग ऐप्स अपने आप लॉग-आउट हो जाएंगे। यह नियम साइबर धोखाधड़ी और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए लाया गया है।

कैसे खुला राज?

इस मॉड्यूल की कलई 18-19 अक्टूबर 2025 की रात को खुली, जब श्रीनगर के बाहर प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के पोस्टर लगे मिले। श्रीनगर के एसएसपी जी.वी. संदीप चक्रवर्ती के नेतृत्व में हुई जांच ने पुलिस को हरियाणा की यूनिवर्सिटी तक पहुंचाया, जहां से ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकियों की गिरफ्तारी हुई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

को बड़ छोट कहत अपराधी

August 4, 2022
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में विक्रेता विकास कार्यक्रम प्रारंभ

November 20, 2023
Digital Rupee

घर-घर पहुंचने लगी डिजिटल रुपये की खनक!

February 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.