Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

आक्रोशित व्यापारियों ने किया केदारनाथ हाईवे जाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2022
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ क्षेत्र को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-चमोली मोटर मार्ग न बनने से आक्रोशित जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं स्थानीय जनता ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएच और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा व एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और सात दिन के भीतर वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद व्यापारी शांत हुए। बीते 26 दिनों से कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग संसारी के निकट क्षतिग्रस्त है। रविवार को यहां पर निर्माणाधीन पुश्ता भी ढह गया। जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोग एवं व्यापारी केदारनाथ हाईवे पर कुंड में पहुंचे। जहां पर करीब साढ़े दस बजे से सवा ग्यारह बजे तक प्रदर्शनकारियों ने केदारनाथ हाईवे पर चक्काजाम किया।

इन्हें भी पढ़े

petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
note

भारत के वो 5 राज्य जहां इनकम है सबसे ज्यादा, पहले पर कौन?

July 7, 2026
LIC

LIC ने किया 59725 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान, बाजार में बादशाहत बरकरार

July 5, 2026
Load More

जिसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा और एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने वार्ता कर सात दिन के भीतर वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने एनएच द्वारा निम्न गुणवत्ता के कार्य पर रोष व्यक्त किया। वहीं राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लॉज,होमस्टे संचालकों की बुकिंग कैंसल हो रही हैं। साथ ही ऊखीमठ क्षेत्र में खाद्य एवं आवश्यक सामग्री के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है जिसे सामग्री महंगी मिल रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि पुश्ते निर्माण की शुरुआत से ही हम लगातार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते आ रहे थे।

लेकिन उसके बावजूद भी निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया और पुश्ता ढह गया। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान ने कहा कि राजमार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आवाजाही सुचारू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सभासद प्रदीप धर्मवान, कुशाल सिंह नेगी, सरपंच पवन राणा, उपाध्यक्ष रविन्द्र पुष्पवान, विनोद रावत, सन्तोष त्रिवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, कैलाश पुष्पवान, अनिल सिद्ध, प्रमोद पुष्पवान, इंद्र सिंह रावत, दीपक राणा, नितिन त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Exit Polls

5 राज्यों के एग्जिट पोल:- किसकी बनेगी सरकार ? क्या कहते हैं आंकड़े !

April 29, 2026
WCL

वेकोलि के एक दिवसीय दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल 

June 9, 2023
cm dhami

आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक हैं सीएम धामी!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अधिक दस्तावेज
  • देशभर में NIA की मेगा रेड! 10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.