Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अच्छे संबंध बनाए रखना भारत और चीन दोनों के हित में : चीनी रक्षा मंत्री

जनरल वेई फेंघे ने कहा-एलएसी पर शांति के लिए मिलकर कर रहे काम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 13, 2022
in विश्व
A A
india-china
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सिंगापुर,12 जून । चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने शनिवार को कहा कि चीन एवं भारत पड़ोसी हैं और आपस में अच्छे संबंध बनाए रखना दोनों देशों के हितों को पूरा करता है तथा दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यहां शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित करते हुए वेई ने दक्षिण चीन सागर सहित क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण तरीकों का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, चीन और भारत पड़ोसी हैं तथा (आपस में) अच्छे संबंध बनाए रखना दोनों देशों के हितों को पूरा करता है । और यही वजह है कि हम इसी पर काम कर रहे हैं। भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर संघर्ष के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमने भारतीयों के साथ कमांडर स्तर पर 15 दौर की बातचीत की है और हम इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

वेई अमेरिकी थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में द इंडिया प्रोजेक्ट की निदेशक डॉ तन्वी मदान के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मदान ने मंत्री से ये बताने के लिए कहा था कि दो साल पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत के साथ एलएसी पर कई बिंदुओं पर यथास्थिति बदलने के लिए एकतरफा कदम क्यों उठाया था, जिसके कारण 45 वर्षों में पहली बार सैन्य संघर्ष शुरू हुआ। मदान के अनुसार ये कदम उन समझौतों के उल्लंघन थे जिन्हें भारत एवं चीन ने 25 सालों में बहुत सावधानीपूर्वक बातचीत के जरिए हासिल किये थे। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में पांच मई 2020 से तनावपूर्ण सीमाई गतिरोध है, जब पैंगोंग झील क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हुई थी। चीन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों तथा सडक़ों और आवासीय इकाइयों जैसे अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहा है। लद्दाख गतिरोध का हल करने के लिए भारत और चीन ने अब तक 15 दौर की सैन्य वार्ता की है। वार्ता के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट एवं गोगरा क्षेत्र से अपनी सेनाएं पीछे बुला ली थीं।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत का संतुलन का नया फॉर्मूला; अमेरिका से सहयोग, BRICS-SCO से भी मजबूत रिश्ते

July 11, 2026
india-china

भारत ने बुन दी ऐसी गजब जाल, चीन की उलझ गई सबसे बड़ी चाल

July 11, 2026
india-pakistan

भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?

July 9, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पिछले छह सालों में तेजी से बढ़े रोजगार!

November 15, 2023
India-Canada

Canada में हिंदुओं पर हमले के बाद तगड़े Action की तैयारी में भारत?

November 5, 2024
CM Dhami

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल-पल अपडेट ले रहे सीएम धामी

November 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
  • भारत का संतुलन का नया फॉर्मूला; अमेरिका से सहयोग, BRICS-SCO से भी मजबूत रिश्ते
  • मंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग, दिल्ली CM ने नितिन गडकरी को लिखी चिट्ठी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.