Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हरियाणा के बाद यूपी में चढ़ा सियासी पारा, इन 10 सीटों पर होगा बड़ा ‘खेल’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Uttar Pradesh
16
SHARES
534
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद यूपी की बदली हुई बयार और फिर अब जाकर हरियाणा चुनाव परिणामों की पृष्टिभूमि में यूपी का उपचुनाव धीरे धीरे परवान चढ़ रहा है. देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं. एक तरफ ये उपचुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए कई मायनों में अलग होने वाले हैं, तो दूसरी तरफ अखिलेश के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल हैं. वैसे भी भारत की चुनावी राजनीति में उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसकी चर्चा कभी खत्म ही नहीं हो सकती है. इसके एक नहीं अनेक कारण यहीं. अब ताजा मामला उपचुनावों का है. इन सबके बीच इन 10 सीटों पर एक ब्रह्मास्‍त्र की चर्चा शुरू हो गई है, आइए इसके बारे में समझते हैं.

हिंदू-मुस्लिम का तड़का लग गया!

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

असल में यूपी उपचुनाव को लेकर अभी सरगर्मियां तेज होना शुरू ही हुई हैं कि इन चुनावों में भी हिंदू-मुस्लिम का तड़का लग गया है. इसको लेकर सिर्फ लोगों ने ही नहीं सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. एक तरफ भाजपा दावा कर रही है कि 10 की 10 सीटों पर पार्टी यहां जीत हासिल करेगी. वहीं अब तो समाजवादी पार्टी की तरफ से इन 10 सीटों में से 6 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

उपचुनाव से पहले माहौल भी गरमा गया

वैसे भी हरियाणा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की किरकिरी के बाद अब सपा, कांग्रेस से बातचीत करने के मूड में नजर नहीं आ रही है और उसको दरकिनार कर सपा ने यह फैसला ले लिया है. वहीं, यूपी में इन 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश का माहौल भी गरमा गया है. उसका एक उदाहरण सामने आ गया है.

हुआ यह कि गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के विवादास्पद बयान को लेकर एक तरफ मुस्लिम संगठन जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर हिंदू संगठन गाजियाबाद में महापंचायत करने का ऐलान कर चुके हैं. हिंदू संगठन की तरफ से डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के समर्थन में 13 अक्टूबर को गाजियाबाद स्थित कलेक्ट्रेट पर महापंचायत करने का ऐलान किया गया है.

इस ब्रह्मास्‍त्र से होगा ‘खेल’

जानकारी के मुताबिक मामले में हुआ ये था कि यति नरसिंहानंद के द्वारा दिए गए बयान के बाद उग्र भीड़ ने डासना देवी मंदिर पहुंचकर मंदिर पर हमला कर दिया था. लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को काबू में कर लिया. इसके बाद पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा के लिए कैंप बना दिया. ऐसे में हिंदू संगठन ने मंदिर पर हमला करने वाले हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. उनके गिरफ्तार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

उधर इन सबके बीच यति नरसिंहानंद के समर्थन में होने वाली महापंचायत में हिंदू रक्षा दल, शिवसेना यूबीटी, गोरक्षा दल, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी और संत समाज से जुड़े लोगों ने शामिल होने का ऐलान किया है. यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर यूपी के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए गए हैं और कई जगहों पर पुलिस को लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा है.

यह फैक्टर बन सकता है

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूपी में फिर से हिंदू-मुस्लिम राजनीति की आग सुलग रही है. 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में यह फैक्टर राजनीतिक दलों के लिए ब्रह्मास्त्र बन सकता है. वहां के उपचुनाव में इस मुद्दे को सभी राजनीतिक दल जरूर भुनाने की कोशिश करेंगे. अब देखना होगा कि इससे कितना फायदा  मिलेगा और जनता किसकी सुनने वाली है.

इन 10 सीटों पर होने हैं उपचुनाव

जिन सीटों पर चुनाव होने हैं वे फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी, कुंदरकी और सीसामऊ हैं. इसमें से नौ के विधायक इस बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए. जबकि सीसामऊ सपा विधायक इरफान सोलंकी की आपराधिक मुकदमे में सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई है.

हालांकि इन सबके बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को यह जरूर कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहेगा. उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. सपा द्वारा बुधवार को इनमें से छह सीटों के लिये उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बरकरार रहने को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच अखिलेश का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्रमाणवार्तिक तथा बौद्ध दर्शन न्याय में समन्वित विमर्श समय की मांग : कुलपति प्रो शुक्ल

September 30, 2022
Opposition

INDI गठबंधन में अब सब कुछ ठीक नहीं!

October 18, 2023
draupadi murmu

रेप केस मामले पर राष्ट्रपति की निराशा, क्या राष्ट्रपति शासन के हैं संकेत?

August 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.