Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(नईदिल्ली)अगर कोहली प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आप युवाओं को बाहर नहीं रख सकते : कपिल देव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2022
in खेल
A A
Kohli
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नयी दिल्ली,10 जुलाई । पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए चयकर्ताओं से इनफ़ॉर्म खिलाडिय़ों को खिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विश्व कप की तैयारियों के लिए चयनकर्ताओं को कठिन निर्णय लेने होंगे, चाहे बात विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी की क्यों ना हो। कपिल ने कहा, अगर आपके पास कई विकल्प हैं तो आप इन फ़ॉर्म खिलाडिय़ों के साथ जाएं। आप केवल प्रतिष्ठा के आधार पर नहीं जा सकते बल्कि आपको खिलाड़ी के मौज़ूदा फ़ॉर्म को देखना होगा।

आप स्थापित खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि पांच बार लगातार असफल होने के बाद भी आपको मौक़े मिलते रहेंगे। 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव को लगता है कि जब स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया जा सकता है, तो विराट कोहली को भी भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है और वे अभी अपनी फॉर्म में नहीं हैं। दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाडिय़ों के मिश्रण में कोहली के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

Dhoni-Kohli

IPL के ‘तीन शहंशाह’, एक ही सिंहासन: धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास

May 13, 2026
Virat Kohli

MI के खिलाफ बड़ा कारनामा करने उतरेंगे विराट कोहली!

May 10, 2026
ipl tv

74 मैच से 94 मैच… IPL 2028 में हो सकता है ये बड़ा बदलाव?

May 9, 2026
Cricket

600 गेंद का ODI मैच 104 गेंद पर खत्म, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

May 8, 2026
Load More

खासकर तब मुश्किल हो रहा है, जब अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप शुरू होने वाला है।अब स्थिति ऐसी है कि आप कोहली को टी20 प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर मजबूर हो सकते हैं। उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर दुनिया के नंबर 2 गेंदबाज अश्विन को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता है, तो नंबर 1 बल्लेबाज को भी बाहर किया जा सकता है।
विराट कोहली के पास अभी भी समय है, जब वे अपना बल्ले से प्रदर्शन दिखा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि ऐसा खिलाड़ी अपनी फॉर्म में वापसी कर सकता है। ऐसा नहीं है कि आप उसे पूरी तरह से टीम से बाहर कर दें। अगर वह अभी टीम में योगदान नहीं दे पा रहे हैं, तो आगे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने से पीछे नहीं हटेंगे। टीम के युवा खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन जिस दिन विराट रन बनाएंगे, तो क्या आप उन्हें टीम से बाहर करेंगे?

अगर आप अश्विन को टीम से बाहर रख सकते हैं, तो आप किसी को भी टीम से बाहर कर सकते हैं। कोहली के खराब फॉर्म और युवा क्रिकेटरों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बारे में आगे बात करते हुए कपिल ने टिप्पणी की, फिलहाल विराट उस स्तर पर बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, जो हमने उन्हें वर्षों से करते हुए देखा है, लेकिन अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आप युवा खिलाडिय़ों को टीम से बाहर नहीं रख सकते।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
आपदा प्रबंधन

आपदा प्रबंधन का मानवीय चेहरा

June 16, 2023
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चालू हो गए इन 6 राशियों के अच्छे दिन, बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा पावर और पैसा
  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 16 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू
  • संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ से प्रभावित हुईं CM रेखा गुप्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.