Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बिखरता हुआ विपक्षी महागठबंधन, 24 में मोदी बनाम कौन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 22, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
NDA and opposition
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


पांच साल के कार्यकाल वाली संसदीय लोकतांत्रिक पा व्यवस्था में दस साल की अवधि कम नहीं होती। दस साल, यानी सत्ता में दो लगातार कार्यकाल। ऐसे में, सत्ता-विरोधी भावना मुखर होने लगती है, विपक्ष हाथ लगे मुद्दों को लेकर आक्रामक नजर आने लगता है और अक्सर सरकार रक्षात्मक मुद्रा में दिखने लगती है। साल 2014 में ऐसा ही दिखा था, पर 2024 में राजनीतिक परिदृश्य चौंकाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा, दोनों लगातार आक्रामक हैं, जबकि ज्यादातर मौकों पर विपक्ष रक्षात्मक, घबराया हुआ या बिखरा हुआ दिखता है। ऐसा क्यों है?

इन्हें भी पढ़े

Labor Codes

लेबर कोड का नया दौर शुरू, आज से लागू हुए 4 नए नियम!

May 10, 2026
operation sindoor 2.0

जैश ए मोहम्मद में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ अब भी है बरकरार!

May 10, 2026
Agni

DRDO ने जिस एडवांस अग्नि मिसाइल का टेस्ट किया, जानें उसकी खासियत

May 10, 2026
amit shah

अमित शाह का राहुल और I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला, पूछा- क्या हर जगह हुई वोट चोरी?

May 9, 2026
Load More

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तैयारी

बेशक एनडीए सरकार ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत जन-कल्याणकारी योजनाओं के जरिये विशाल लाभार्थी वर्ग तैयार किया है, पर यह भी एक सार्वभौम सच है कि सभी वर्गों की सभी आकांक्षाएं कभी पूरी नहीं हो पातीं। ऐसे में, अधूरे चुनावी वायदों की याद दिलाकर सत्ता-विरोधी भावनाओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार कर लेना विपक्ष के लिए आसान हो जाता है। लगातार दो लोकसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 26 विपक्षी दलों ने पिछले साल ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) बनाया, जिसका कुनबा बढ़कर 28 तक पहुंचा, तो लगा कि विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहता है।

एक नज़र बीते चुनावों पर डालें तो

ध्यान रहे, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा और राजग की सीटें बढ़कर क्रमशः 303 और 352 हो गई, उसके लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चुनावी रणनीति व प्रबंधन शैली की प्रशंसा की जा सकती है, पर तब भी ज्यादा मत विपक्षी खेमे में ही पड़े थे। जी हां, 2019 में भाजपा और राजग की सीटें बढ़ जाने के बावजूद सच यही है कि उन्हें क्रमशः 37.4 और 45 प्रतिशत मत ही मिले, यानी उनसे ज्यादा मत विरोधी दलों को मिले थे। दस साल में उपजने वाली स्वाभाविक सत्ता-विरोधी भावना के अलावा यह वोट-गणित भी शायद विपक्षी एकता में मुख्य प्रेरक रहा होगा।

विपक्षी गठबंधन बिखरता हुआ आ रहा नज़र!

विपक्षी गठबंधन के संक्षिप्त नामकरण की आलोचना के अलावा भी सत्ता पक्ष अचानक जिस तरह आक्रामक हुआ, उससे यही लगा कि 28 विपक्षी दलों के स्वतःस्फूर्त भाव से एक बैनर तले आ जाने से बेचैनी तो है। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के अलगाव के बाद से ठंडे बस्ते में पड़े एनडीए को अचानक सक्रिय करते हुए जिस तरह उसका कुनबा बढ़ाकर 38 किया गया, उसे भी सत्ता पक्ष की बेचैनी का संकेत माना गया। राजनीतिक प्रेक्षक भी मानने लगे कि 2024 का लोकसभा चुनाव पिछले दो चुनावों से पूरी तरह अलग और कड़े मुकाबले वाला होगा। बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे तो सबके सामने थे ही। इस आकलन के मूल में ‘इंडिया’ के गठन के वक्त घटक दलों द्वारा व्यक्त व्यापक राष्ट्रहित में निजी महत्वाकांक्षाओं के ही नहीं, बल्कि दलीय हितों के त्याग का भी संकल्प रहा ही होगा, मगर महज सात महीने में विपक्षी गठबंधन ताश के घर की तरह बिखरता नजर आने लगा। इससे विपक्ष के प्रति लोगों का विश्वास कम हो गया। विपक्ष की ओर से बातें तो निजी महत्वाकांक्षाओं और दलीय हितों के त्याग की कही गई थीं, मगर बिखराव का कारण उनके प्रति अति-आग्रह ही बन रहा है। इस अति आग्रह से बचकर ही विपक्ष लाभ में रहेगा। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में क्या हुआ ? आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की एकजुटता ने ही भाजपा के पक्ष में हो रही मनमानी को रोक दिया। एकता की ताकत को अरविंद केजरीवाल ने भी माना, पर क्या वह पंजाब में कांग्रेस के लिए लोकसभा सीटें छोड़ने के लिए तैयार होंगे ?

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से जीतेगा गठबंधन?

यह भूलना मुश्किल है कि कांग्रेस ने पिछले साल हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में घटक दलों को भाव नहीं दिया था, जिसके चलते आप, सपा व जद-यू ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे और फिर करारी मात खाने के बाद भी लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन को गति देने के बजाय वह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में जुट गई। फिर घटक दलों से चर्चा करके इस यात्रा को विपक्ष का संयुक्त चुनावी अभियान बनाने के बजाय कांग्रेस ने उनसे यह अपेक्षा की कि वे अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में इस यात्रा की शोभा बढ़ाएं। एक राजनीतिक दल के रूप में कांग्रेस को अपने कार्यक्रम बनाने और चलाने का पूरा अधिकार है, मगर लोकसभा चुनाव के जिस साझा लक्ष्य के लिए 28 दलों का गठबंधन बनाया गया, उससे ऐन पहले उसी को ताक पर रखकर तो हरगिज नहीं।

गठबंधन को किसने कह दिया अलविदा!

आश्चर्य नहीं कि उसके बाद से ही विपक्षी गठबंधन बिखरने लगा। अधीर रंजन चौधरी अपनी ही शैली में कटाक्ष करते हुए दो सीट जीतने वाली कांग्रेस के लिए पांच सीटें मांगते रहे और आलाकमान ने सीधे संवाद की जरूरत नहीं समझी, तो तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पाला बदलने में उन्हें ‘इंडिया’ का संयोजक न बनाए जाने से उपजी नाराजगी भी बड़ा कारण रही। उत्तर प्रदेश में आरएलडी अलग होकर भाजपा के साथ जा चुकी है, पर किसी तरह से सपा और कांग्रेस के बीच अंतिम समय में सीटों का समझौता हुआ है। उत्तर भारत के एक बड़े क्षत्रप अखिलेश यादव ही साथ हैं, पर दो बड़े क्षत्रप ममता और नीतीश ने ‘इंडिया’ को अलविदा कह दिया है।

कांग्रेस तेज फैसलों के लिए तैयार!

गठबंधन के हित में कांग्रेस को तेज फैसलों के लिए तैयार रहना चाहिए। इसे चुनाव बाद भी याद किया जाएगा कि राहुल गांधी की यात्रा जब उत्तर प्रदेश पहुंच गई थी और आधी फरवरी बीत गई थी, तब भी सीटों का बंटवारा और गठबंधन, दोनों का भविष्य पहेली बना हुआ था। महाराष्ट्र एक और बड़ा राज्य है, जहां से 48 लोकसभा सांसद चुने जाते हैं, पर शिवसेना और एनसीपी में विभाजन के झटके के बावजूद ‘इंडिया’ का वहां भी वही हाल है। घटक दल अभी तक दावेदारी में उलझे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं।

विपक्ष के घोषणा पत्र में क्या-क्या मुद्दे!

लोकसभा चुनाव की घोषणा अब बमुश्किल एक पखवाड़ा दूर है, मगर खुद को मजबूत करके भाजपा को कड़ी टक्कर देने का काफी मौका विपक्ष ने गंवा दिया लगता है। महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दे हैं, पर उनका पूरा लाभ उठाकर चुनौती बनने की संभावना विपक्ष के पास कितनी बची है, यह स्वयं विपक्ष को सोचना चाहिए। क्या विपक्षी दल समय रहते अपना घोषणापत्र पेश कर सकते हैं ?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arjun Ram Meghwal

नर-सेवा ही नारायण-सेवा है : अर्जुनराम मेघवाल

March 8, 2025
CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगी ये परियोजनाएं

May 6, 2025
school

गणतंत्र दिवस का भोजन बना बीमारियों की वजह..!

January 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 18 की उम्र के बाद भी दिल्ली सरकार थामेगी अनाथ बच्चों का हाथ!
  • लेबर कोड का नया दौर शुरू, आज से लागू हुए 4 नए नियम!
  • जैश ए मोहम्मद में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ अब भी है बरकरार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.