Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ बेरोजगारों का कई जिलों में जमकर प्रदर्शन, युवकों पर लाठीचार्ज-सड़कें जाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में भी अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ कुमाऊं में विरोध युवकों ने विरोध किया।मंडल के 6 शहरों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सड़क पर आकर योजना का जमकर विरोध कर सड़कें जाम कीं। योजना के खिलाफ विरोध कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक युवाओं में सरकार के फैसले को लेकर गुस्सा देखते ही बन रहा है।। देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और खटीमा में बेरोजगार युवकों ने योजना के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। युवकों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और योजना के खिलाफ विरोध किया। सेना में भर्ती के लिए लागू की गई नई स्कीम अग्नीपथ का दून के युवाओं ने भी विरोध शुरू कर दिया है। गुरुवार को भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने घंटाघर और लैंसडाउन चौक पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने फौजी अंदाज में डिप्स मारकर भी इस स्कीम का विरोध किया और कहा कि ये रोजगार नहीं युवाओं को बहला-फुसलाकर बेरोजगार करने की स्कीम है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रोजगार देना चाहती है तो सेना में तमाम खाली पड़े पदों को स्थाई तौर पर भरे। उन्होंने सेना का निजीकरण बताया और कहा कि तैयारी कर रहे युवा इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उन्होंने लैंसडाउन व रानीखेत सहित तमाम जगहों पर निकाली गई भर्तियां करने पर भी रोष जताया।
उत्तराखंड में भी अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध शुरू हो गया है। चंपावत और खटीमा में बेरोजगार युवकों ने योजना के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। युवकों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और योजना के खिलाफ विरोध किया।

पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, खटीमा, टनकपुर और बाजपुर में प्रदर्शन कर योजना को वापस लेने की मांग उठ रही है। सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में तो युवाओं ने एनएच को ही जाम कर दिया है। ऐसे में वहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। साथ ही चम्पावत में जुलूस के बाद भर्ती की तैयारी ने जुटे नौजवान न्याय के देवता ग्वेलज्यू के मंदिर में धरना पर बैठ गए हैं। वहीं बागेश्वर में जुलूस, बाजपुर में सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अल्मोड़ा में कल आक्रोश रैली निकालने की तैयारी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !

May 19, 2026
Ayushman

गरीबों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी आयुष्मान योजना, यूपी में ₹13,315 करोड़ का भुगतान

May 19, 2026
yogi

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
Here is how CM Yogi met Amit Shah on the soil of Bastar.

छत्तीसगढ़: बस्तर की धरती पर अमित शाह से कुछ इस तरह मिले सीएम योगी

May 19, 2026
Load More

अग्निपथ’ योजना को लेकर अग्निवीरों का विरोध
चम्पावत। सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को भर्ती कराए जाने को लेकर युवाओं में आक्रोश है। आक्रोशित युवाओं ने सरकार पर अस्थाई ओवरड्राफ्ट को हटाकर स्थाई रूप से पूर्व की तरह सेना में भर्ती कराने को कहा है। युवाओं को यहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी समर्थन दिया।
अग्नीपथ योजना के विरोध में युवाओं ने गुरुवार को मोटर स्टेशन से प्रदर्शन करते हुए गोलज्यू दरबार पहुंचे जहां उन्होंने देवता से न्याय की गुहार लगाई। युवाओं समेत पूर्व विधायक यहां 15 से 20 मिनट तक बैठे रहे। युवा राकेश, विनोद, प्रीतम ने बताया कि सरकार युवाओं के साथ चार साल की भर्ती का लॉलीपॉप देकर भविष्य को अंधकार में झोंक रही है। इसके बाद उन्होंने मोटर स्टेशन में सरकार का पुतला फूंका।

अग्नीपथ योजना का युवाओं ने किया विरोध
बागेश्वर। केंद्र सरकार द्वारा गत दिवस लांच की गई अग्नीपथ योजना का आर्मी भर्ती की तैयारी कर रही युवाओं ने विरोध किया है। युवाओं ने जिला मुख्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया तथा रक्षा मंत्रालय को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि 4 साल की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीते 2 साल से भर्ती नहीं हुई है। हजारों युवा आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए थे उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही आर्मी की भर्ती होगी लेकिन केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा करते हुए 4 साल की अग्निपथ योजना को लांच किया । सचिन कथायत अर्जुन सिंह योगेश सिंह विक्रम कुमार विमल रावत आदि लोग मौजूद रहे।

टनकपुर में भी आक्रोशित युवाओं ने निकाला जुलूस
टनकपुर। सरकार की अग्निपथ ही योजना के खिलाफ टनकपुर में भी युवाओं ने आक्रोश जताते हुए बाजार भर में जुलूस निकाला। उन्होंने टैक्सी स्टैंड से रोडवेज बस अड्डा, राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा, मोतीराम चौराहा, तुलसीराम चौराहा, पिथौरागढ़ चुंगी से लेकर पीलीभीत चुंगी तक जुलूस निकाला।
इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने तमाम चौराहों में कई देर तक यातायात भी रोका। हालांकि पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। युवा सौरव गिरी, मयंक, पुनीत ने कहा कि सरकार उनके सेना में जाने की उम्मीदों को खत्म कर रही है। युवाओं का जुलूस इसके बाद तहसील पहुंचा जहां नारेबाजी जारी है। मौके पर पुलिस सुरक्षा बल भी मुस्तैद है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
JP Nadda

जेपी नड्डा ने भाजपा की विशाल जनसभा को किया संबोधित, तृणमूल सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

January 20, 2023
Air Force india

वायुसेना में ‘हथियार प्रणाली शाखा’ की क्या है जरूरत, यह कैसे करेगी काम?

October 8, 2022

तेल का खेल है

July 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-UAE साझेदारी बन सकती है गेमचेंजर!
  • यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !
  • NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.