Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे युवाओं को पलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हल्द्वानी में एकाएक बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए। युवाओं ने रोडवेज स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारियों में हल्द्वानी की सैन्य अकादमियों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में शामिल है।

हल्द्वानी में प्रदर्शनकारी युवाओं को भगाने के लिए पुलिस  को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी में प्रदर्शन की तैयारी गुरुवार सुबह से ही चल रही थी। एकाएक सड़क पर उतरे युवाओं को समझाने में पुलिस जुटी रही लेकिन ये युवा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में उतरे ये युवक हल्द्वानी में नैनीताल हाईवे पर धरना दे रहे थे तो  पुलिस ने इनको  यहां  से हटने के लिए कहा लेकिन ये नहीं माने और पुलिस के साथ इन युवाओं की नोक झोंक होने लगी, नोक झोंक के बीच कुछ युवकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस पर पुलिस का पारा चढ़ गया और देखते ही देखते पुलिस ने इनको दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।   पुलिस के लाठीचार्ज करते ही प्रदर्शनकारी तीतर-बीतर हो गए।  इसके साथ ही दूसरी ओर शुक्रवार की  सुबह करीब आठ बजे युवा धीरे-धीरे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर एकत्र होने लगे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में तिकोनिया चौराहे पहुंचे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटती देख पुलिस बल भी चौराहे पर पहुंच गया। पुलिस को देख युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे युवाओं को एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट समझाते रहे लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवाओं को खदेड़ दिया।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

खटीमा में शनिवार तक के लिए लगाई गई धारा 144
खटीमा। गुरुवार को दोपहर में अग्निपथ के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन और जाम के बाद रात के समय तहसील गेट पर लगाया गया टेंट प्रशासन ने हटवा दिया। प्रदर्शनकारी शुक्रवार की सुबह यहां धरने पर बैठने वाले थे। जिसे एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने विफल कर दिया है। प्रशासन किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है। खटीमा में शनिवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दो वर्ष पूर्व सेना में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर चुके युवा जो लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर आए थे।

युवाओं की भीड़ देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। युवाओं की भीड़ ने प्रदर्शन के साथ ही सड़क जाम कर दी थी। युवा सेना में भर्ती रद्द करने और अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद युवाओं की तैयारी शुक्रवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन की थी। युवाओं ने शाम के समय तहसील के बाहर वाटरप्रुफ टेंट लगा दिया था, जिसकी भनक जैसे ही एसडीएम बिष्ट को हुई उन्होंने देर शाम ही टेंट हटा दिया। एसडीएम बिष्ट ने कहा कि तहसील का गेट किसी भी धरना प्रदर्शन के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी स्थिति में धरना प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को समझाकर वापस भेज दिया और टेंट हटा दिया। पुलिस प्रशासन इस तरह के धरना प्रदर्शन पर लगातार नजरें बनाए हुए है। इधर कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति, प्राइवेट संपत्ति, सड़क जाम की घटनाओं को नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खटीमा में रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात
अग्निपथ को लेकर पूरे देश मे चल रहे आंदोलन और रेलवे स्टेशनों पर हुई आगजनी को देखते हुवे पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान रेलवे स्टेशन में मुस्तेद रहे। स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार वाष्णेय ने बताया कि अभी तक कोई ट्रेन लेट नही है। यहां कोई भी युवा प्रदर्शन के लिए नही आया है। रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोगों के एकत्रित होने की सूचना थी, लेकिन यहां कोई नही आया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
के. चंद्रशेखर राव

हिंदुत्व की गंगा तो तेलंगाना में भी बह रही है, लेकिन दिशा उलटी है!

February 18, 2023
Virat- Rohit test

विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, बदलेंगे नियम?

February 15, 2024

कितना बदल गया इंसान

June 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु
  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.