Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

हूतियों के आगे ‘कबाड़’ बना अमेरिका ये खतरनाक ड्रोन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 10, 2024
in विश्व
A A
MQ-9 Reaper
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सना: ईरान के प्रॉक्‍सी कहे जाने वाले यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल के नेवातिम एयरबेस को एक ‘बैलिस्टिक मिसाइल’ से निशाना बनाने का दावा किया है। इसके अलावा ग्रुप की ओर से कहा गया कि उसने यमन के अल-जौफ प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन को मार गिराया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरेया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, ‘गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के समर्थन में, हमने नेवातिम एयरबेस की ओर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंच गई।’ हूती व‍िद्रोहियों ने अब तक कई ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन मार गिराए हैं और अमेरिका ने इस पर चुप्‍पी साध रखी है। यह वही ड्रोन है जिसके लिए भारत ने करीब 3.5 अरब डॉलर की डील की है।

हूतियों के पास एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 358 है जो इस ड्रोन को आसानी से मार गिरा सकती है। हूतियों को यह मिसाइल तकनीक ईरान से मिलती है लेकिन तेहरान इसका खंडन करता है। हूती साल 2014 से लेकर अब तक इस ताकतवर अमेरिकी ड्रोन को कई बार मार गिरा चुके हैं। इसीलिए कई एक्‍सपर्ट अमेरिका और भारत के बीच इस ड्रोन डील की आलोचना करते हैं। भारत कुल 31 रीपर ड्रोन अमेरिका से खरीद रहा है। यमन के अल मसीरा टीवी का संचालन हूती ग्रुप करता है।

इन्हें भी पढ़े

iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
Russia Occupied Ukraine

क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

November 11, 2026
Cyclone Tej

अगले 48 घंटे में दबे पांव आएगा तूफान सेमपाका, इन इलाकों में अलर्ट जारी

November 7, 2026
Load More

हूतियों ने अमेरिकी ड्रोन पर क्‍या कहा?

सरेया ने कहा, ‘हमारे हवाई सुरक्षा बलों ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी हासिल की, जो आज शुक्रवार तड़के अल-जौफ प्रांत के हवाई क्षेत्र में शत्रुतापूर्ण मिशन को अंजाम दे रहा था।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘इस ड्रोन को मार गिराने के साथ ही नवंबर 2023 से अब तक इस तरह के कुल 12 ड्रोन मारे गए हैं।’ सारेया ने कहा, ‘हम इजरायली दुश्मन (लाल सागर में) पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखेंगे। साथ ही फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों का समर्थन करते रहेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप के सैन्य अभियान ‘तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गाजा और लेबनान पर इजरायली आक्रमण बंद नहीं हो जाता।’ इससे पहले, अल-मसीरा टीवी ने दावा किया कि अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन के होदेइदाह प्रांत पर दो हवाई हमले किए, जिसकी पुष्टि गठबंधन ने अभी तक नहीं की है।

यमन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करने वाला हूती ग्रुप, क्षेत्रीय जल और उससे आगे के क्षेत्रों में ‘इजरायल से जुड़े’ जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। ग्रुप इजरायल में भी मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है। उसका दावा है वह ये कार्रवाइयां गाजा में फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताने के लिए है. सितंबर के अंत से हूती ग्रुप ने हमले तेज कर दिए हैं, जब इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। इसके जवाब में, इजरायली सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं। वहीं पानी में तैनात अमेरिकी-ब्रिटिश नौसैनिक गठबंधन ग्रुप को रोकने के लिए उसके ठिकानों पर छिटपुट हमले कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर क्या कहा जिससे मचा हंगामा, बीजेपी ने किया किनारा ?

April 20, 2025

दलित, वंचित और शोषितों की जमीनों पर सरमायदारों की अट्टालिकाएं, जिम्मेदार मौन…?

June 21, 2025

जन समुदाय के समाजिक एवं आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा हैं हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

May 14, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.