Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत-ईरान की दोस्ती पर अमेरिका की नजर! रुबियो बोले- ‘मुझे नहीं लगता कोई ट्रेड डील है’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 3, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
भारत का व्यापार
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और ईरान के बीच हालिया मुलाकातों यानी बढ़ती नजदीकी के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी ट्रेड डील जैसी नई संभावना और बातचीत से इनकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के कथित ‘इकोनॉमिक D-Day’ की याद दिलाते हुए ये चेतावनी भी दी है कि ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाने में मदद करने वाले देशों पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है. रुबियो ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच फिलहाल किसी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है.

आपको बताते चलें कि रुबियो का ये बयान पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की मुलाकात के दो दिन बाद आया है. जब दोनों नेताओं ने किर्गिस्तान में आयोजित एससीओ समिट से इतर मुलाकात की थी. उस बैठक को लेकर यह दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच संबंधों, व्यापार और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई.

इन्हें भी पढ़े

India-Russia

आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा

September 3, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप के मुल्क पर होगा ‘सुपरसोनिक’ वार, अमेरिका की उड़ीं नीदें!

September 2, 2026
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
india economy

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर!

September 2, 2026
Load More

भारत-ईरान पर ईरान की नजर

‘द ब्रायन किल्मीड शो’ में ब्रायन किल्मीड से बातचीत के दौरान होस्ट ने रूबियो से पूछा- ‘प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति और अधिकारियों से मुलाकात की, लग रहा था कि वो किसी तरह की ट्रेड डील कर रहे हैं. पाकिस्तान ने भी दो हफ्ते पहले ऐसा किया था. दोनों देशों से क्या कहेंगे?

इसके जवाब में रूबियो ने कहा- ‘देखिए, मुझे नहीं लगता भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील हो रही है. हर देश अपनी विदेश नीति बनाता है. कई देश ईरानी सरकार से बातचीत करते हैं. मेरा मतलब हमने भी ईरानी सरकार के लोगों से मुलाकात की है, कभी कुछ चर्चाओं के सिलसिले में और उनसे संपर्क भी रहा है. लेकिन असल बात यह है जो राष्ट्रपति ट्रंप ने एकदम साफ और दो टूक कही है कि किसी को भी ईरान को बचाने में मदद नहीं करनी चाहिए, जिससे वो आतंकवाद को बढ़ावा देकर परमाणु हथियार बना सकें. जो हमारी मुहिम में बाधा बनेगा, हम उस पर एक्शन लेंगे.’

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

रूबियो को जो कहना था कह चुके, लेकिन उनसे इस बयान के आते ही पीएम मोदी का वो बयान याद आया जो उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद दिया था.

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स और एससीओ सहित बहुपक्षीय संगठनों में ईरान के साथ भारत के घनिष्ठ सहयोग की तत्परता दोहराते हुए कहा था कि वो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियान का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं. द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों पर चर्चा के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष के हाल के घटनाक्रमों पर भी बातचीत की थी.

उस बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- ‘राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की. हमनें विभिन्न क्षेत्रों में भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. अब हम आने वाले समय में अपने व्यापार को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं.’

ईरान के साथ भारत का कितना कारोबार?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.68 बिलियन डॉलर था. भारत ने ईरान को 1.24 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि ईरान से आयात 0.44 बिलियन डॉलर का था. दोनों देश ऊर्जा जरूरतों से इतर कृषि के क्षेत्र में भी एक-दूसरे के साथ महत्वपूर्ण व्यापार करते हैं.

भारत मुख्य रूप से ईरान को चावल, चाय, चीनी, दवाएं और इलेक्ट्रिकल मशीनरी निर्यात करता है. भारत के बासमती चावल की ईरान में भारी डिमांड है. 2023 में ईरान ने भारत से 734 मिलियन डॉलर का बासमती चावल निर्यात किया था. वहीं बदले में भारत ईरान से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के अलावा ड्राईफ्रूट्स यानी सूखे मेवे, केमिकल्स और कांच के प्रोडक्ट खरीदता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नल जल

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणजन

May 30, 2025
REC

आरईसी और पीएफसी ने MUNPL के साथ ₹26,850 करोड़ के साझा ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

July 31, 2026

ईरान और पाकिस्तान की तनातनी किस हद तक जाएगी?

January 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IAF ने किया Khagantak-243 बम का सफल परीक्षण, नए हथियार की पूरी ताकत समझिए
  • आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा
  • जनसुनवाई में बोलीं CM रेखा गुप्ता, जनता के लिए हमेशा खुला है सरकार का दरवाजा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.