Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ट्रंप के मुल्क पर होगा ‘सुपरसोनिक’ वार, अमेरिका की उड़ीं नीदें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2026
in विश्व
A A
us israel attack on iran
24
SHARES
788
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। C430L. ये नंबर याद कर लीजिए. क्योंकि इन नंबर पर अमेरिका आंख गड़ाए बैठा है. पल-पल की अपडेट डोनाल्ड ट्रंप इस नंबर के बारे में चाहते हैं. अमेरिका की जांच एजेंसियां भी इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने में लगी हैं. दरअसल, ये कोई आम नंबर नहीं है. रूस गुप्त तरीके से ईरान को एक एडवांस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने में मदद कर रहा है. पिछले कई वर्षों से रूस एक खुफिया प्रोग्राम चला रहा है.फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स इसे मॉस्को से तेहरान को सामरिक टेक्नोलॉजी मिलिट्री ट्रांसफर बता रहे हैं.

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) इन्वेस्टिगेशन की रिपोर्ट रूस के लीक हुए कम्युनिकेशन और मिलिट्री पेटेंट के एनालिसिस पर आधारित है. यह प्रोग्राम 2023 में शुरू हुआ था. यानी US-ईरान युद्ध से काफी पहले. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा संघर्ष के दौरान भी यह जारी रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Third World war

युद्ध से बर्बाद हो गई 25 करोड़ लोगों का पेट भरने वाली खेती!

October 15, 2026
Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Load More

ईरान को रूस दे रहा मदद

रिपोर्ट में कहा गया कि C430L प्रोग्राम से रूस ईरान की रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम बनाने में मदद कर रहा है. यह एक इंजन है,जिससे कोई क्रूज मिसाइल आवाज की रफ्तार से कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार पकड़ लेती है. मिसाइल और मिलिट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी लगभग निश्चित रूप से एंटी-शिप और जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों के लिए बनाई गई थी.

FT को  ईरानी मिसाइलों के एक्सपर्ट फैबियन हिन्ज ने बताया, ‘यह रूस की तरफ से ईरान को एक बेहद रणनीतिक और संवेदनशील मिलिट्री टेक्नोलॉजी ट्रांसफर है, जिसे ईरान दशकों से हासिल करना चाहता है. इस तरह के प्रोग्राम के लिए रूस के बहुत बड़े नेता के पॉलिटिकल क्लियरेंस की जरूरत पड़ती है.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम को बनाकर फ्लाइट टेस्ट कर चुका है. हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रूस की मदद से बनी सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल को तैनात किया गया है या नहीं.

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की जरूरत क्यों?

सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल में खासियत होती है कि वह न सिर्फ बेहद तेज रफ्तार से उड़ सकती है बल्कि कम ऊंचाई पर भी उड़ सकती है. इससे एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को उनको पकड़ने और इंटरसेप्ट करने के लिए समय बहुत कम मिलता है. ईरान के लिए खाड़ी में यह बेहद अहम रहने वाली है क्योंकि यहां अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगी आधुनिक जमीन और समुद्र से ऑपरेट करने वाले डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं.

सीआई में ईरान मामलों पर पकड़ रखने वाले पूर्व मिलिट्री एनालिस्ट जिम लैमसन ने कहा, ‘इससे उन्हें (ईरान) एक ऐसा नया और असरदार रणनीतिक हथियार सिस्टम मिलेगा जो अमेरिकी नौसेना के जहाजों के लिए खतरा बन सकता है.’ रूस की सरकारी हथियार निर्यातक कंपनी, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया और रूसी रॉकेट डिजाइन ब्यूरो, NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट में कॉर्डिनेशन किया.

कैसे हुआ प्रोग्राम का खुलासा ?

C430L में कई NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के सीनियर मिसाइल इंजीनियर्स शामिल हैं, जिन्होंने कई बार ईरान का दौरा किया ताकि कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए जा सकें. साल 2025 तक  NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया को रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम को लेकर ईरान की ओर से टेक्निकल मैटेरियल मिला. रूस के इंजीनियर्स ने ईरान की टेस्ट फ्लाइट के डेटा का एनालिसिस किया और फिर तेहरान को सिस्टम की परफॉर्मेंस को लेकर सवालों की लंबी लिस्ट भेजी. उन्होंने फ्यूल सिस्टम, कम्ब्यूशन स्टैबिलिटी, एयर इनटेक और इंजन नोजल को लेकर जानकारी मांगी.

उन्होंने यह भी जानने की कोशिश की कि क्या ईरान की ओर से मुहैया कराए गए टेलेमेट्री के बाद रैमजेट इंजन ऑपरेट कर पा रहा है. टेलेमेट्री फ्लाइट के दौरान इंजन की परफॉर्मेंस का डेटा बताता है. अप्रैल 2025 में रूस ने इस प्रोग्राम पर बातचीत के लिए कुछ रूसी स्पेशलिस्ट्स को ईरान भेजा. लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि यह प्रोग्राम 2026 तक भी चालू था. उस वक्त भी जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था. जून 2026 में रोसोबोरॉनएक्सपोर्ट के एक खत से पता चलता है कि दोनों ही पक्ष अभी भी अगले फेज की चीजों पर बात कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
money

क्या भारतीय रुपया करेगा बांग्लादेश की मुश्किलें आसान?

July 8, 2023
mcd election delhi

एमसीडी का चुनाव देश का मिनी चुनाव है!

December 2, 2022
Congress AAP

कांग्रेस से दोस्ती चाहती है केजरीवाल सरकार!

June 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.