Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

PAK और चीन के रडार पर आर्मी अफसर, जानें कैसे हासिल कर रहे थे खुफिया जानकारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए पाकिस्‍तान और चीन ने ऑनलाइन हनीट्रैप बिछा दिया है। इसके रडार पर सेना के अधिकारी हैं। इनको निशाना बनाकर क्‍लासिफाइड इनफॉर्मेशन निकलवाई जा रही हैं। इसे लेकर जांच हो रही है। इसमें साइबर सिक्‍योरिटी के उल्‍लंघन का पहलू देखा जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्‍या कुछ व्‍हाट्सएप ग्रुप्‍स के जरिये किसी क्‍लासिफाइड इनफॉर्मेशन को तो लीक नहीं किया गया। सेवारत आर्मी अफसरों के साथ रिटायर्ड अफसर भी इन ग्रुप्‍स में शामिल हैं। इनके साथ ही सामान्‍य नागरिक भी हैं।

चीन और पाकिस्‍तान के जासूस खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए हर तरह की जुगत में लगे हैं। इनका पूरा फोकस क्‍लासिफाइड इनफॉर्मेशन और डेटा को निकाल लेने पर है। यह जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं होती है। यही कारण है कि सेना पिछले कुछ सालों से लगातार अपने कर्मियों को खास तरह के निर्देश देती आई है। उनसे ऑफिशियल वर्क के दौरान व्‍हाट्सएसप का इस्‍तेमाल नहीं करने को कहा गया है। साथ ही संवेदनशील काम करते वक्‍त अपने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने का निर्देश दिया है।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Load More

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्‍तान और चीन की खुफिया एजेंसी घात लगाकर बैठी हैं। सैन्‍य कर्मियों को ऑनलाइन टारगेट किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में ऐसे मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

बीते कुछ सालों में पाकिस्‍तानी एजेंटों ने महिला बनकर वर्चुअली भारतीय सैन्‍य कर्मियों को फांसा है। बातचीत के क्रम में क्‍लासिफाइड इनफॉर्मेशन हासिल की गईं। यहां तक 2018 में भारतीय वायुसेना मुख्‍यालय में तैनात एक ग्रुप कैप्‍टन भी इसका शिकार बन चुके हैं।

नौसेना भी अपने सभी कर्मियों के लिए फेसबुक के इस्‍तेमाल को बैन कर चुकी है। उसने बेस और डॉकयार्ड के साथ युद्धपोतों पर स्‍मार्टमोबाइल फोनों को ले जाने की भी मनाही लगा रखी है। चीन और पाकिस्‍तान भारत पर नजर गड़ाए बैठे हैं। दिन-रात ये भारत के खिलाफ साजिश रचने में लगे हैं। ऐसे में इन्‍हें कोई मौका नहीं दिया जा सकता है। इन्‍हें कोई मौका देना खतरे से खाली नहीं है। गलवान में हिंसक झड़पों के बाद चीन और भारत के रिश्‍तों में काफी खटास पैदा हुई है। पाकिस्‍तान तो भारत से हमेशा ही चिढ़ता रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023
Israel-Hezbollah conflict

15 दिनों में ही घुटनों पर आया हिजबुल्लाह, युद्धविराम की अपील की

October 10, 2024

कट्टरपंथी राजनीति के खतरे

July 8, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.